उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

रियलमी ने 13 सीरीज़ 5जी सीरीज लांच की 

लखनऊ : भारतीय युवाओं के सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन ब्रांड, रियलमी ने अपनी बहुप्रतीक्षित रियलमी 13 सीरीज़ 5जी लॉन्च की। नंबर सीरीज़ में नए स्मार्टफोन के साथ ही रियलमी बड्स टी01 भी पेश किए गए। रियलमी 13 सीरीज़ 5जी अपनी अतुलनीय स्पीड के साथ स्मार्टफोन उद्योग में परफॉर्मेंस के मानकों को बदल देगी।

रियलमी अपनी नंबर सीरीज़ नई टेगलाईनः ‘‘नैक्स्ट-जेन पॉवर’’ के साथ पेश कर रहा है। इसका उद्देश्य मिड-रेंज मूल्य वर्ग में पॉवर और परफॉर्मेंस के नए मानक स्थापित करना है। रियलमी 13 सीरीज़ 5जी नंबर सीरीज़ में अब तक की सबसे शक्तिशाली पेशकश है।
इस लॉन्च के बारे में रियलमी के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हम रियलमी 13 सीरीज़ 5जी पेश करके बहुत उत्साहित हैं। यह हमारे सफर में एक बड़ी उपलब्धि है। इस लॉन्च के साथ हम नई टेगलाईनः ‘नैक्स्ट-जेन पॉवर’ लेकर आए हैं। रियलमी नंबर सीरीज़ में यह हमारे पोर्टफोलियो का केवल एक नया उत्पाद ही नहीं, बल्कि एक गेम-चेंजर है, जो मिड रेंज मूल्य वर्ग में पॉवर और परफॉर्मेंस के नए मानक स्थापित कर रहा है। रियलमी 13 सीरीज़ 5जी नंबर सीरीज़ में अब तक की सबसे शक्तिशाली पेशकश है। हमारा मानना है कि अपने आधुनिक फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ यह मिड रेंज स्मार्टफोन के क्षेत्र में हलचल मचा देगा। हमें लोगों के दैनिक जीवन में फ्लैगशिप अनुभव लाने पर गर्व है, जिससे यूज़र्स की अपेक्षाओं से बेहतर असाधारण उत्पाद प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है।
इस लॉन्च के बारे में अनुज सिद्धार्थ, डायरेक्टर, मार्केटिंग एवं कम्युनिकेशंस, मीडियाटेक ने कहा, ‘‘मीडियाटेक डायमेंसिटी 7300 एनर्जी एक फ्लैगशिप ग्रेड की चिपसेट है, जिसमें सर्वश्रेष्ठ 4एनएम प्रक्रिया का उपयोग किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button