उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

आगामी कुम्भ मेला संबंधी पूर्व तैयारियों के तहत मण्डल रेल प्रबंधक का प्रयाग आगमन

कमिशनर, जिलाधिकारी एवं मेला अधिकारी से भेंट करके मेला संबंधी नीतियों पर किया मंथन

लखनऊ : आगामी कुम्भ मेला संबंधी पूर्व तैयारियों का अवलोकन करने के लिए 29 अगस्त 2024 को मण्डल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे, लखनऊ,  एस. एम. शर्मा का प्रयागराज में आगमन हुआ. अपने  इस कार्यक्रम के तहत उन्होंने कमिशनर प्रयागराज,  विजय विश्वास पंत, जिलाधिकारी,  नवनीत सिंह चहल एवं मेला अधिकारी , विजय किरण आनंद से भेंट की एवं आगामी कुम्भ मेला संबंधी विभिन्न पहलुओं एवं नीतियों पर गहन चर्चा की I इस भेंट के दौरान रेलवे एवं राज्य प्रशासन द्वारा मेले के सुचारु रूप से संचालन ,यात्री सुविधा, मूलभूल आवश्यकताओं,यात्री प्रबंधन की प्रभावी नीतियों ,रेलवे द्वारा गाड़ियों के संचालन एवं राज्य की परिवहन कार्यप्रणाली सहित मेला संबंधी अनेक बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक वार्तालाप किया गया तथा इस विषय में एक सुनियोजित एवं क्रमबद्ध प्रणाली को अमल में लाते हुए मेला अवधि के दौरान आवागमन करने वाले सभी आगंतुकों एवं यात्रियों की यात्रा को आनंदमयी बनाने की दिशा में प्रयास करने पर बल दिया गया I इसके अतिरिक्त मण्डल रेल प्रबंधक ने प्रयाग जं. स्टेशन पर पहुंचकर वहाँ चल रहे सभी निर्माणधीन कार्यों का अवलोकन किया तथा सभी कार्यों को निर्धारित समय पर पूरा करने हेतु अधीनस्थों को सुझाव एवं निर्देश पारित किए I

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button