उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सेंट्रल पब्लिक एकेडमी में बहुत उत्साह और खुशी के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का त्योहार

गोरखपुर : भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक रक्षा बंधन का त्योहार सेंट्रल पब्लिक एकेडमी में बहुत उत्साह और खुशी के साथ मनाया गया। विद्यालय में कई रोचक गतिविधियों का अयोजन किया गया जिसने भाई-बहन के रिश्ते की भावनात्मक गहराई को प्रस्तुत किया। समारोह का मुख्य आकर्षण राखी बांधने का कार्यक्रम था, जिसमें छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधी और मिठाइयों का आदान-प्रदान किया।

इनके द्वारा बनाई गई राखियों को विद्यालय द्वारा सेना के जवानों को भेजी गई। यह उत्सव विद्यार्थियों के बीच सौहार्द, आपसी सम्मान और सुरक्षा के भाव को प्रोत्साहित करता है।
विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अभिमन्यु कुमार दुबे एवं प्रशाशिका डॉ. गीता दुबे ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन पर शुभाशीष देते हुए कहा कि राखी का धागा न केवल रक्षा का प्रतीक है, बल्कि भाई-बहन के रिश्ते की गहरी भावनात्मकता को भी उजागर करता है।


प्रधानाचार्य रवि पाण्डेय ने बधाई देते हुए सबके उज्जवल भविष्य की कामना तथा ऐतिहासिक कहानी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि माना जाता हैं कि रानी कर्णावती ने मुगल सम्राट हुमायूं को राखी भेजी थी जिसके उपहार में हुमायू ने अपनी सेना भेज रानी की मदद की।

उप प्रधानाचार्या ने रक्षाबंधन पर्व के महत्त्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने प्रधानाचार्य को राखी बांधते हुए आशीष प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में संजीता पाल, मंजू मणि त्रिपाठी, पूनम जयसवाल, नीरज कुमार इत्यादि सभी शिक्षक/शिक्षणेतर कर्मचारीयो का सराहनीय योगदान रहा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button