उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

गन्ना किसान’ पोर्टल एवं ‘ई-गन्ना एप’ प्रणाली की पूरे देश में धूम

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों की सुविधा के लिए विकसित किये गये स्मार्ट गन्ना किसान’ पोर्टल एवं ‘ई-गन्ना एप’ प्रणाली के यू.पी. माडल की आज पूरे देश में सरहाना हो रही है। इस प्रणाली की सफलता से प्रभावित होकर भारत सरकार के संयुक्त सचिव के नेतृत्व में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु राज्य के गन्ना आयुक्तों के साथ एक प्रतिनिधि मण्डल वृहद स्तर पर विश्लेषणात्मक अध्ययन के लिए दो दिवसीय भ्रमण पर उत्तर प्रदेश आया हुआ है।

उत्तर प्रदेश के गन्ना एवं चीनी आयुक्त,  प्रभु एन. सिंह की अध्यक्षता में दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन आज गन्ना किसान संस्थान के सभागार में भारत सरकार एवं अन्य प्रदेशों के प्रतिनिधि मण्डल को ‘स्मार्ट गन्ना किसान‘ पोर्टल के संचालन और कार्य प्रणाली से रूबरू कराते हुए विस्तृत चर्चा की गयी। प्रतिनिधि मण्डल को प्रदेश में सम्पादित गन्ना सर्वेक्षण, बेसिक कोटा, बेसिक सट्टा, गन्ना कैलेण्डरिंग, गन्ना पर्चियों का निर्धारण व निर्गमन, ग्राम स्तरीय सर्वे सट्टा प्रदर्शन, संशोधन, गन्ना आपूर्ति, समिति के नये सदस्य बनाने एवं गन्ना मूल्य भुगतान के ऑनलाइन क्रियान्वयन संबंधी एकीकृत व पारदर्शी व्यवस्था की जानकारी प्रदान की गयी। इसी क्रम में नोडल अधिकारी अपर आयुक्त (समितियां) द्वारा ‘स्मार्ट गन्ना किसान पोर्टल‘ एवं ‘ई-गन्ना एप‘ प्रक्रिया पर विस्तृत प्रकाश डाला और सभी प्रतिनिधि अधिकारियों के प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं का समुचित उत्तर भी दिया गया।

भारत सरकार के अश्विनी श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव ने महाराष्ट्र, कर्नाटक एवं तमिलनाडु राज्य के 17 सदस्यीय टीम के साथ ‘स्मार्ट गन्ना किसान‘ प्रोजेक्ट एवं ‘ई-गन्ना एप‘ की प्रक्रिया का सजीव प्रदर्शन को विस्तार से परखा और अन्य प्रदेशों में इस व्यवस्था को लागू करने हेतु प्रेरित किया। प्रतिनिधि मण्डल प्रदेश की गन्ना समितियों द्वारा किसानों को उपलब्ध करायी जा रही डिजिटल एवं पारदर्शी सेवा हेतु समितियांे के कार्य प्रणाली की सराहना भी की। समस्त प्रतिनिधियों द्वारा गन्ना आयुक्त कार्यालय में स्थापित ‘टोल-फ्री कॉल सेन्टर (24ग्7)‘ और आई.टी. सेल का अवलोकन भी किया गया। आगन्तुक सदस्यों ने गन्ना आयुक्त सभागार में ‘स्मार्ट गन्ना किसान‘ प्रोजेक्ट एवं ‘ई-गन्ना एप‘ के प्रस्तुतिकरण से प्रभावित हुए और अपने-अपने प्रदेशों में इसे लागू करने की प्रतिबद्धता भी जताई।

इस अवसर महाराष्ट्र प्रदेश के चीनी आयुक्त  कुनाल खेमनार, निदेशक (चीनी)  राजेश सूरवासे, संयुक्त सचिव (विकास) अविनाश देशमुख, सहायक निदेशक (विकास)  सचिन बरहाटे, कर्नाटक प्रदेश के आयुक्त, गन्ना विकास एवं निदेशक  एम.आर.रवि कुमार, मुख्यालय सहायक  आर.वी.खण्डगवे एवं तमिलनाडु के आयुक्त, गन्ना विकास एवं निदेशक(चीनी)  बी.बालामुरूगन, सलाहकार गन्ना  ए.मामुंदी, मुख्य गन्ना विकास अधिकारी  के.वेट्रीवेलन व गन्ना विकास अधिकारी  बी.राजेश नारायणन के साथ-साथ गन्ना विकास विभाग, उत्तर प्रदेश के सभी वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button