उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मनीष सिसोदिया को अपने अभियान को पद यात्रा कहने के बजाय पश्चताप यात्रा कहना चाहिए : वीरेंद्र सचदेवा

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष  वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि शराब घोटाले के मामले में न्यायिक हिरासत में चल रहे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत याचिका को खारिज करना स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने भी  दिल्ली उच्च न्यायालय की तरह सीबीआई के मामले को सीएम केजरीवाल को हिरासत में रखने के लिए पर्याप्त मजबूत पाया है और मुख्यमंत्री को समय से पहले अंतरिम जमानत देने का कोई कारण नहीं है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि शराब घोटाले में शामिल आप नेता कड़ी शर्तों पर जमानत पर छूटने के बावजूद खुद को निर्दोष बताते रहते हैं और कहते हैं उन्हें झूठे मामलों में फंसाया गया है, लेकिन उन्हें पता होना चाहिए कि दिल्ली की जनता अब अरविंद केजरीवाल सरकार पर भरोसा नहीं करती और अरविंद केजरीवाल तथा मनीष सिसोदिया को वापस गाजियाबाद भेज देगी, जहां से उन्होंने श्री अन्ना हजारे तथा दिल्लीवासियों को गुमराह करने की गंदी राजनीति शुरू की थी।

श्री सचदेवा ने कहा कि वैसे तो हर राजनीतिक दल अपनी प्रचार यात्रा निकालने के लिए स्वतंत्र है, लेकिन सच कहूं तो अब समय आ गया है कि मनीष सिसोदिया अपने अभियान को पद यात्रा कहने के बजाय पश्चताप यात्रा कहें।

— मीडिया विभाग
9811040330

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button