भाजपा ने दिल्ली में 185 झुग्गी क्लस्टरों में हेल्थ चैक अप कैम्प आयोजित किये – पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने किया उद्घाटन
झुग्गी में रहने वाले दिल्ली के विकास का पहिया घुमाने में सबसे महत्वपूर्ण रोल निभाते हैं और उनका अच्छा स्वास्थ्य सुनिश्चित करना समाज का कर्तव्य है : मनोज तिवारी

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा ने अपने झुग्गी विस्तार अभियान के अंतर्गत आज दिल्ली के 185 झुग्गी क्लस्टरों में हेल्थ चैक अप कैम्प आयोजित किये।
दिल्ली भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा ने आनंद विहार जे.जे. कैम्प एवं झिलमिल बाल्मीकि बस्ती में आयोजित दो हेल्थ चैक अप कैम्पों का उद्घाटन किया। शाहदरा जिलाध्यक्ष संजय गोयल, पार्षद डा. मोनिका पंत आदि वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।
केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने न्यू संजय अमर कॉलोनी, विश्वास नगर झुग्गी क्लस्टर में आयोजित हेल्थ कैम्प का उद्घाटन जिलाध्यक्ष श्री संजय गोयल आदि की उपस्थिती में किया।
हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि दिल्ली की झुग्गी क्लस्टरों को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाना भाजपा का संकल्प है क्योंकि स्वच्छता अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है और स्वस्थ व्यक्ति जीवन में हर ओर प्रगति करता है।
सांसद मनोज तिवारी ने तिमारपुर झुग्गी क्लस्टर में, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बिलासपुर प्रसाद नगर, मोडलबंद में, सांसद कमलजीत सहरावत ने मंगलापुरी वार्ड द्वारका में, सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरियल में, सांसद बांसुरी स्वराज ने सिंधिया कैम्प सरोजनी नगर में, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल ने नांगलोई जाट एवं आदर्श नगर के झुग्गी क्लस्टर में हेल्थ चैक अप कैम्पों का उद्घाटन किया।
सांसद मनोज तिवारी ने कहा की झुग्गी में रहने वाले दिल्ली के विकास का पहिया घुमाने में सबसे महत्वपूर्ण रोल निभाते हैं और उनका अच्छा स्वास्थ्य सुनिश्चित करना समाज का कर्तव्य है।
सांस रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि अच्छे स्वास्थ के प्रति जागरूकता फैला कर खासकर महिलाओं का अच्छा स्वस्थ सुनिश्चित करके हम पूरे परिवार को स्वस्थ बनाते हैं।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने सूरजमल पार्क, दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह ने ओटरम लेन झुग्गी क्लस्टर में, निगम उप नेता जयभगवान यादव ने शाहबाद डेयरी में हेल्थ कैम्प का उद्घाटन किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह आनंद विहार में योगिता सिंह सुधार कैंप श्रीनिवासपुरी मे लता गुप्ता कृष्णा नगर में, विनय रावत प्रेम नगर नांगलोई में गजेंद्र यादव महरोली में सुनीता कांगड़ा पंजाबी बाग में आयोजित हेल्थ कैम्प में उपस्थित रहे।
प्रदेश मंत्री सरदार इम्प्रीत सिंह बख्शी जंगपुरा में हरीश खुराना चूनाभठी मोती नगर में सारिका जैन विश्वास नगर में, सोना कुमारी करोलबाग में और नरेश ऐरन मंगोलपुरी में आयोजित हेल्थ कैम्प में उपस्थित रहे।
–



