उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल ’राजभाषा कार्यान्वयन समिति’ की तिमाही बैठक आयोजित

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार की अध्यक्षता में पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल ’राजभाषा कार्यान्वयन समिति’ की तिमाही बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक के आरम्भ में अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी सह अपर मण्डल रेल प्रबंधक (परिचालन) विक्रम कुमार ने अपने स्वागत सम्बोधन में कहा कि लखनऊ मंडल के कार्यक्षेत्र में लगभग सभी कार्य नियमानुसार हिंदी या द्विभाषी रुप में निष्पादित किए जा रहे हैं। सरकारी कामकाज में राजभाषा हिंदी का प्रयोग करना हमारी संवैधानिक जिम्मेदारी है, सभी शाखाधिकारियों एवं स्टेराकास अध्यक्षों से अपील है कि कार्यालयों एवं स्टेशनों पर द्विभाषी रुप में मोहरों का प्रयोग हो। आप सभी इसका अनुपालन अवश्य सुनिश्चित करेंगें।
इसके पश्चात मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में कहा कि पूर्वाेत्तर रेलवे में राजभाषा के प्रयोग-प्रसार के मामले में लखनऊ मंडल का योगदान सराहनीय है।

उन्होने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ को अक्टूबर-मार्च छमाही (2023-24) अवधि मे राजभाषा के प्रयोग-प्रसार में ’सरकारी कामकाज में उत्कृष्ट प्रदर्शन’ के लिए द्वितीय पुरस्कार एवं मण्डल से प्रकाशित राजभाषा पत्रिका ’प्रगति’ हेतु तृतीय पुरस्कार स्वरुप शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करने हेतु पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त मण्डल में आयोजित हिन्दी कार्यशालाओं के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है।
हम सभी अपने सरकारी कामकाज में हिंदी का प्रयोग कर संवैधानिक जिम्मेदारी का निर्वहन निष्ठापूर्वक कर रहे हैं। इससे विभागीय कार्यों के आशय को समझने में कर्मचारियों को काफी सहायता मिलती है। मुझे विश्वास है कि आप सब हिंदी प्रयोग की उत्तरोत्तर प्रगति के लिए सरल, सहज, प्रचलित तथा आम बोलचाल के हिंदी शब्दों/वाक्यों का प्रयोग करना नियमित रूप से जारी रखेंगे और राजभाषा कार्यान्वयन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखेंगे।
इसके उपरांत बैठक में मण्डल के कार्यालयों एवं स्टेशनों पर हो रहे हिंदी के प्रयोग एवं प्रगति की समीक्षा की गई।
राजभाषा अधिकारी सह मण्डल वित्त प्रबंधक  उमेश कुमार ने राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का संचालन करते हुए रेलवे बोर्ड की मानक कार्यसूची के अनुसार विभागवार रपट प्रस्तुत किया।

इसके उपरांत मण्डल रेल प्रबन्धक ने भारत सरकार के राजभाषा विभाग गृह मंत्रालय की अधिकारियों को हिंदी में अधिकाधिक डिक्टेशन देने के लिए पुरस्कार योजना वर्ष 2023 के अन्तर्गत वरिष्ठ मण्डल सामग्री प्रबन्धक अंकित सचान को हिन्दी में सर्वाधिक डिक्टेशन देने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अन्त में अपर मण्डल चिकित्सा अधीक्षक डा. दीक्षा चौधरी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस अवसर पर समस्त शाखाधिकारी व अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button