उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

हरियाली तीज पर नवीन शाहदरा जिला भाजपा के कार्यक्रमों में प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने महिलाओं को सिलाई मशीन एवं साड़ी वितरित की

जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी भी रहे मौजूद

नई दिल्ली : आज भारतीय जनता पार्टी जिला नवीन शाहदरा में गोकलपुरी विधानसभा एवं सीमापुरी विधानसभा क्षेत्रों में हरियाली तीज के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

गोकलपुरी के कार्यक्रम में भव्य झांकियां के माध्यम से भारतीय संस्कृति को दर्शाया गया।

कार्यक्रम का आयोजन जिला उपाध्यक्ष प्रवीण निवेश ने किया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री वीरेंद्र सचदेवा ने झुग्गियों की बहनों को हरियाली तीज के पावन त्यौहार पर सुहाग की निशानी साड़ी का वितरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवीन शाहदरा जिला अध्यक्ष मनोज त्यागी ने की और सभी को हरियाली तीज की बधाई दी।

सीमापुरी विधानसभा में हरियाली तीज का कार्यक्रम हुआ जिसमें माननीय है प्रदेश अध्यक्ष श्री विरेंद्र सचदेवा ने जरूरतमंद महिलाओं को तीज के पावन अवसर पर सिलाई मशीन का वितरण किया और महिलाओं द्वारा स्वदेशी साबुन अचार पापड़ साड़ी की प्रदर्शनी लगाई गई जिसे महिलाओं ने खूब सराहा। कार्यक्रम का आयोजन महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती बिन्नी वर्मा ने किया जिसमें जिला अध्यक्ष मनोज त्यागी, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती ऋचा मिश्रा और सांसद मनोज तिवारी की धर्मपत्नी सुरभि तिवारी उपस्थित रहीं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button