उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अटल बिहारी साइंटिफिक कंवेंशन सेंटर में कवि डॉ. हरिओम पंवार करेंगे एकल काव्यपाठ

16 को अटल श्रद्धांजलि समारोहः बृजेश पाठक

लखनऊ ।  पंडित अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा हर वर्ष की भांति इस साल भी उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह एवं एकल काव्य पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को फाउंडेशन की आहूत बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई।

राजभवन कॉलोनी में आहूत बैठक में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि 16 अगस्त को अटलजी की पुण्यतिथि के अवसर पर शाम चार बजे से अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कंवेंशन सेंटर (केजीएमयू, लखनऊ) में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बैठक बुलाई गई थी। बैठक फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने अपने सुझाव साझा किए।
कार्यक्रम में देश के विख्यात कवि डॉ. हरिओम पंवार एकल काव्यपाठ करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा भूपेंद्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित तमाम गणमान्यजन उपस्थित रहेंगे। तैयारियों को लेकर आहूत बैठक में महानगर अध्यक्ष, भाजपा आनंद द्विवेदी, एमएलसी
मुकेश शर्मा, डॉ.लालजी प्रसाद निर्मल, प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा त्रयंबक त्रिपाठी, रमेश तूफानी, शैलेंद्र सिंह अटल, प्रवीण गर्ग, सर्वेश अस्थाना,अमरनाथ मिश्रा, राजेंद्र अग्रवाल, अजय त्रिपाठी मुन्ना, अंजनी शुक्ला, डॉ गुरमीत सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button