उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

प्रदेश में पहली बार शुरू होने जा रही है यूपी बास्केटबॉल लीग

27 जुलाई से 2 अगस्त तक चलने वाली लीग में यूपी की 6 टीमें

कानपुर : बास्केटबॉल के खेल में नई जान फूंकने के लिये अब प्रदेश में बास्केटबॉल लीग का आयोजन होने जा रहा है। गाजियाबाद में होने जा रही उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल लीग में कानपुर का प्रतिनिधित्व टीएसएच (दी स्पोर्ट्स हब) की टीम करेगी। उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन द्वारा लीग का आयोजन 27 जुलाई से 3 अगस्त के बीच होने जा रहा है। बास्केटबॉल लीग के पहले सीजन की मेजबानी नेहरू वर्ल्ड स्कूल गाजियाबाद द्वारा की जाएगी.

बास्केटबॉल लीग के पहले सीजन में शामिल होने वाली छह टीमों के नाम 1. भारतीय वारियर्स, गाजियाबाद, 2. शुभम स्मैशर्स, मेरठ, 3. देवभूमि लायंस, रामपुर, 4. दी स्पोर्ट्स हब, कानपुर, 5. अलीगढ़ ड्रिब्लर्स, अलीगढ़, 6. एएसपी फिटनेस, लखनऊ है। लीग के लिए खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया 19 जुलाई से 21 जुलाई तक नेहरु वर्ल्ड स्कूल गाजियाबाद में की गई। जिसमें उत्तर प्रदेश के 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया।72 खिलाड़ियों का चयन किया गया, जिन्हें 6 टीमों में विभाजित किया जाएगा। बुधवार को हुई खिलाड़ियों की नीलामी में टीम मालिकों ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को चुना।

इस टूर्नामेंट में विजेता टीम को 1 लाख रुपए, उपविजेता टीम को 75 हजार रुपए व तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 50 हजार रुपये का नगद पुरुस्कार दिया जाएगा। बास्केटबॉल लीग के सभी मैचों का लाइव प्रसारण यूट्यूब पर किया जाएगा। जिस प्रकार क्रिकेट में आइपीएल शुरू होने के बाद से नये खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का भरपूर मौका मिलने लगा है। इसी प्रकार बास्केटबॉल के खेल में जान फूंकने और खिलाड़ियों को नया प्लेटफार्म देने के लिये यह लीग महत्वपूर्ण साबित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button