उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

ई-कॉमर्स व्यापार करने की नई विधा, परंपरागत व्यापारी भी अपने व्यापार को ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर लाये : संजय गुप्ता

"उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, उतरठिया" इकाई के तत्वावधान में आयोजित हुआ "क्षेत्रीय व्यापारी सम्मेलन"

लखनऊ : उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ,उतरेठिया इकाई” के तत्वावधान में साइं गेस्ट हाउस, रायबरेली रोड पर “क्षेत्रीय व्यापारी सम्मेलन” का आयोजन हुआ “क्षेत्रीय व्यापारी सम्मेलन” में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे तथा नगर इकाई के अध्यक्ष हरजिन्दर सिंह, नगर महामंत्री मोहित कपूर, नगर महामंत्री अमित अग्रवाल, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम ने विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मेलन को संबोधित किया.

सम्मेलन में हाईवे प्लाजा उतरेठिया, पी जी आई मार्केट एवं तेलीबाग बाजार के व्यापारी मौजूद रहे.सम्मेलन की अध्यक्षता उतरेठिया बाजार के अध्यक्ष क्षितिज अवस्थी ने की. “क्षेत्रीय व्यापारी सम्मेलन “में व्यापारियों ने अपनी बाजारों की अतिक्रमण, विद्युत विभाग, शौचालय पार्किंग से संबंधित विषय प्रमुखता से उठाएं तथा ई-कॉमर्स से व्यापार प्रभावित होने का मुद्दा गर्म जोशी से उठाया.
सम्मेलन को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा ई-कॉमर्स व्यापार करने की आधुनिक विधा है ,देश की जनता एवं युवाओं ने इसे अपना लिया है, परंपरागत व्यापारियों को भी ई-कॉमर्स पर अपने व्यापार को लाना होगा उन्होंने कहा अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं अपनी वेबसाइट बनाकर अपने प्रतिष्ठान एवं उत्पाद को उस पर प्रदर्शित करें उन्होंने कहा वर्तमान युग डाटा का युग है अपने ग्राहकों का एक डाटा बैंक तैयार करें तथा अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए उस डाटा बैंक का प्रयोग करें.
तथा अपने व्यापारिक स्थल को साफ सुथरा एवं सुसज्जित रखें तथा ग्राहकों से समान वापसी एवं एक्सचेंज करने में ग्राहकों की सुविधा का ख्याल रखें.
तथा बैंकों से लोन लेने के लिए सिबिल की महत्वपूर्ण भूमिका होती है अपना सिबिल स्कोर ठीक रखें.
तथा क्रेडिट कार्ड का उपयोग सावधानी से करें तथा उसका भुगतान समय से करें ताकि सिबिल स्कोर नकारात्मक ना हो. उतरठिया बाजार के अध्यक्ष क्षितिज अवस्थी ने हाईवे प्लाजा परिसर में पार्किंग, सीवर एवं शौचालय का मुद्दा उठाया

नगर अध्यक्ष हरजिनद्र्र सिंह ने कहा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेंगे.
सम्मेलन में 25 नए व्यापारियों ने संगठन की सदस्यता ली प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा व्यापारियों को सदस्यता दिलाई गई तथा उतरेठिया इकाई का विस्तार भी किया गया. सदस्यता लेने वाले व्यापारियों में प्रमुख रूप से ऋषि मिश्रा ,पवन पाठक, प्रेम प्रकाश खरे,संतोष सिंह, विनय जायसवाल ,अरविंदर कौर, आयुष मिश्रा, ऋषभ यादव, पूनम मिश्रा मुकुल सिंह आदि शामिल थे.
सम्मेलन में विद्युत विभाग के जे ई पी सी यादव एवं जलकल विभाग के जे ई अमरेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे
विद्युत विभाग के पी सी यादव ने व्यापारियों की विद्युत संबंधी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button