उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान लखनऊ महानगर में वृहद स्तर पर चलाया गया

लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर देश भर में चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत आज भाजपा लखनऊ महानगर में वृहद स्तर पर अभियान चलाया गया।

अभियान के अंतर्गत पूर्व विधानसभा में बाबू जगजीवन राम वार्ड के शेरवुड कॉलेज के पास पार्क में और इंद्र प्रियदर्शनी वार्ड में आयोजित कार्यक्रम में बतौर अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह, पूर्व विधानसभा विधायक ओपी श्रीवास्तव द्वारा पौधा रोपण किया गया।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और जनप्रतिनिधियों ने वृक्षारोपण के साथ ही सभी से एक पेड़ लगाकर उसके संरक्षण का आवाहन किया ।

उक्त अवसर पर सीता नेगी, मानवेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष केपी सिंह, सुमित खन्ना, देवेन्द्र वर्मा, अभिषेक राय, पार्षद भ्रगुनाथ शुक्ला, दिलीप लोधी एवम अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button