उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

गोरखपुर विश्वविद्यालय में फ़ीस और हॉस्टल की फ़ीस वृद्धि के ख़िलाफ़ दिशा छात्र संगठन का प्रदर्शन और आन्दोलन को मिली जीत

गोरखपुर । गोरखपुर विश्वविद्यालय में ट्यूशन और हॉस्टल की फ़ीस वृद्धि के ख़िलाफ़ हॉस्टल के छात्रों और दिशा छात्र संगठन द्वारा गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन पर प्रदर्शन कर कुलपति को ज्ञापन सौंपा गया।

दिशा छात्र संगठन की अंजलि ने कहा कि पिछले दो साल से गोरखपुर विश्वविद्यालय में हर साल फ़ीस बढ़ायी गयी है। इस साल भी फ़ीस बढ़ायी गयी है साथ ही हॉस्टल की फ़ीस दोगुनी से भी ज़्यादा बढ़ायी गयी है। अलकनंदा और रानी लक्ष्मी बाई छात्रावास में जहां पहले एक साल की फ़ीस 21500 थी वहीं इस साल 56500 रू कर दिया गया है। उसी तरह लड़कों के हॉस्टल की फीस एक साल की 21500 से बढ़ाकर 44500 रू कर दी गयी है।

प्रशासन द्वारा अनुचित तरीके से दोगुने से भी ज़्यादा फ़ीस वृद्धि की गयी है जो किसी भी रूप में छात्रों के हित में नहीं है। यह गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन की तानाशाही है जो छात्रों के भविष्य के प्रति संवेदनहीन है।


गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र धर्मराज ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन नयी शिक्षा नीति को पूरी तरीक़े से लागू करते हुए विश्वविद्यालय में मनमाने तरीक़े से फ़ीस बढ़ा रहा है जिसका प्रभाव ग़रीब परिवारों के छात्रों पर पड़ेगा। ऐसे तमाम छात्र शिक्षा जैसी बुनियादी चीज़ से वंचित रह जाएंगे।

छात्रों की मांगें-:
1. छात्रों की बढ़ाई गई फीस को तत्काल वापस किया जाए।
2. बॉयज और गर्ल्स हॉस्टल मैं की गई फीस वृद्धि को भी वापस किया जाए।
3. पिछले साल का मेस फीस तत्काल वापस किया जाए।


छात्रों का प्रतिनिधि मण्डल कुलपति से मिला और कुलपति ने आश्वासन दिया कि ऑनलाइन पोर्टल पर जो बढ़ी हुई फ़ीस दिख रही है उसे हटा दिया गया है।।इसके अलावा हॉस्टल में मेस के लिए सर्वे कराया जाएगा उस आधार पर हॉस्टल में मेस चलाने का फ़ैसला लिया जायेगा। साथ ही पिछले साल की मेस फ़ीस एक हफ़्ते में छात्रों को वापस कर दी जायेगी।

इस प्रदर्शन में अंजलि, सौम्या, दीपक, अंबरीश, योगेश, आनन्द आदि छात्र शामिल हुए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button