उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

वाराणसी जं. स्टेशन से पहली बार किया गया लांग हॉल ट्रेन का संचालन

मंडल द्वारा एक उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित की गई

लखनऊ : उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा एक उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित की गई I जिसके अंतर्गत मण्डल के वाराणसी जं. स्टेशन से पहली बार लांग हॉल ट्रेन (Long haul train) का सफलतापूर्वक संचालन किया गया.

इस अनूठी पहल के तहत वाराणसी जं. स्टेशन पर ऊँचाहार पॉवर प्लांट से खाली होकर चली दो मालगाड़ियों को एक साथ जोड़कर पहली बार लांग हॉल ट्रेन बनायी गई। इतने व्यस्ततम स्टेशन पर दो मालगाड़ियों को जोड़कर इस प्रकार की ट्रेन बनाना एक चुनौतीपूर्ण कार्य था, क्योंकि यहाँ पर हमेशा परिचालन सम्बन्धी जटिलता बनी रहती है । किन्तु मण्डल रेल प्रबंधक,  एस. एम. शर्मा के कुशल दिशा -निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबन्धक,श्री रजनीश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में परिचालन विभाग के अन्य अधिकारियों के सामूहिक प्रयासों से यह कठिन कार्य संभव हो सका I

भविष्य में भी इस तरह के लांग हॉल वाराणसी जं. स्टेशन पर और अधिक बनाये और परिचालित किए जाने की योजना है । इससे न केवल लखनऊ मंडल बल्कि डीडीयू और धनबाद मंडल को भी काफ़ी फ़ायदा होगा, क्योंकि ऐसी ट्रेन चलाने से दो के बजाए एक ही रेलमार्ग की आवश्यकता होती है । यह कार्य परिचालन की सुगमता को बढ़ावा देने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम हैI

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button