उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा उच्च ब्याज दरों के साथ बॉब मानसून धमाका जमा योजना का शुभारंभ

लखनऊ : बैंक ऑफ बड़ौदा ने बॉब मानसून धमाका जमा योजना के शुभारंभ की घोषणा की, जो उच्च ब्याज दरों की पेशकश करने वाला एक विशेष सावधि जमा उत्पाद है । बॉब मानसून धमाका जमा योजना दो अवधि में उपलब्ध हैं – 399 दिन जिसमें प्रतिवर्ष 7.25% ब्याज दर एवं 333 दिनों के लिए प्रतिवर्ष 7.15 % ब्याज दर प्रदान किया जाता है । यह योजना जुलाई 15, 2024 से आरंभ हो रही है एवं रु. 3 करोड़ से कम के रिटेल जमा पर लागू होगा ।

वरिष्ठ नागरिकों को प्रतिवर्ष 0.50 % अतिरिक्त ब्याज दर प्राप्त होगी – 399 दिनों के लिए प्रतिवर्ष 7.75% एवं 333 दिनों के लिए प्रतिवर्ष 7.65% ; इसके साथ ही नॉन-कॉलेबल जमा पर 0.15% अतिरिक्त ब्याज ( रु.1 करोड़ से अधिक एवं रु. 3 करोड़ से कम की न्यूनतम रिटेल जमा पर लागू)

बॉब मानसून धमाका जमा योजना के अंतर्गत 399 दिनों के लिए प्रतिवर्ष अधिकतम 7.90% ब्याज दर की पेशकश करती है। जिसके अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को प्रतिवर्ष अतिरिक्त 0.50% एवं नॉन कॉलेबल जमा पर 0.15 % ब्याज शामिल है।
*एनआरई ग्राहक 399 दिनों वाले बॉब मानसून धमाका जमा योजना एवं नॉन कॉलेबल जमा पर रु. 2 करोड़ से कम का लाभ ले सकते हैं
बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्यपालक निदेशक श्री संजय मुदालियर ने अवगत कराया कि “बैंक ऑफ बड़ौदा को बॉब मानसून धमाका जमा योजना के शुभारंभ की घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है, जिसके अंतर्गत ग्राहक अपनी बचत पर अधिकतम ब्याज दर अर्जित कर सकते हैं। यह दो अवधि में से चयन करने का अवसर भी प्रदान करता है । यह ग्राहकों के लिए उनकी जमा राशि पर उच्च ब्याज दर अर्जित करने का सुनहरा अवसर है।
बॉब मानसून धमाका जमा योजना ऑनलाइन के माध्यम से या बैंक की किसी भी शाखा में जाकर खोला जा सकता है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button