उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

जानकी प्रसाद राव को जनता दल यूनाइटेड बस्ती का जिला अध्यक्ष, तथा जनपद मुरादाबाद निवासी शशि कान्त राही को जनता दल यूनाइटेड मुरादाबाद का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया

लखनऊ : जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूत एवं सक्रिय करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल द्वारा जिला इकाई एवं प्रदेश इकाई के गठन का कार्य शुरू करने के क्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने जनपद बस्ती निवासी जानकी प्रसाद राव को जनता दल यूनाइटेड बस्ती का जिला अध्यक्ष, तथा जनपद मुरादाबाद निवासी शशि कान्त राही को जनता दल यूनाइटेड मुरादाबाद का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने आशा व्यक्त किया है कि यह लोग पार्टी प्रदेश संगठन को अपने अपने जनपद में मजबूत एवं सक्रिय करने में अपना बहुमूल्य योगदान देंगे और इनका मनोनयन होने से प्रदेश में पार्टी का जनाधार बढ़ेगा और पार्टी के प्रदेश संगठन को सुचारु रूप से संचालित करने में सहूलियत मिलेगी।

इनका मनोनयन होने पर पार्टी के वरिष्ठ नेता मानेन्द्र सिंह, डॉ भरत गंगवार, अवधेश सिंह, संजय सिंह पटेल, प्रशांत सिंह,आनन्द कुमार सिंह,पूनम सिंह, ममता सिंह, शैलेन्द्र वर्मा, सुभाष पाठक, भैया हरिशंकर पटेल,डिएम सिंह गहरवार,देव कुमार साकेत,पटेल अभिषेक चौधरी,संजय कुमार सिंह, दिवाकर सिंह, विनीत तिवारी,कुंवर अजय सिंह,अमर सिंह कटियार, अमर नाथ सिंह,हरी किशन भृग,सर्वेश राय, प्रवीण चौधरी,देवेन्द्र सिंह,डॉ राजेश वर्मा,देवेन्द्र सिंह बाल्हार, अरविन्द कुमार चित्तोडिया, शशि कान्त राही,राजेश वर्मा,शिव मंगल सरोज,गोकुल प्रसाद वर्मा, ओम प्रकाश वर्मा, जितेन्द्र सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई दी है।
‌

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button