उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लायंस क्लब द्वारा प्रथम रक्तदान शिविर का आयोजन

बलरामपुर : लायनिस्टिक सत्र 2024-25 में प्रथम रक्तदान शिविर का आयोजन लायंस क्लब, बलरामपुर द्वारा पन्नालाल लायंस नेत्र चिकित्सालय, तुलसीपार्क में लायंस इंटरनेशनल मंडल 321B1 के द्वितीय मंडलाध्यक्ष निर्वाचित एवं कैम्प के कन्वेनर लायन परमजीत सिंह के सानिध्य में संयुक्त चिकित्सालय के ब्लड बैंक की टीम एवं यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की उत्तर प्रदेश राज्य शाखा की इकाई तुलसीपुर के सहयोग से किया गया।

शिविर के मुख्य संयोजक लायंस क्लब बलरामपुर के ब्लड डोनेशन चेयरमैन, जिले में ब्लडमैन के रूप में सुविख्यात लायन आलोक अग्रवाल ने बताया कि विगत कई वर्षों से लगातार समय समय पर लायंस क्लब, बलरामपुर द्वारा समाजहित में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता रहा है। आज के शिविर में कुल 15 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।

विभिन्न स्वास्थ्य कारणों से कुछ लोगों का रक्तदान संभव नहीं हो सका, जिससे वह इस नेक कार्य में अपनी सहभागिता से वंचित रह गए। रक्तदानियों में प्रद्युम्न सिंह, परमजीत सिंह, बी एन ठाकुर, दिलजीत कौर, सिमरनजीत सिंह, गौरी अग्रवाल, ओमेंद्र पाल सिंह, जगवीर सिंह, पी के वर्मा, ज्योति बक्शी, सरोज सिंह, कुलप्रीत कौर, राम लखन यादव, पूजा वर्मा एवं अभय शामिल रहे, जिनमें महिलाओं की संख्या 6 रही। सभी रक्तवीरों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। शिविर के सफल आयोजन में लायंस क्लब के अध्यक्ष लायन के के बाजपेयी, सचिव लायन अशोक गुप्ता, कोषाध्यक्ष लायन प्रद्युम्न सिंह, लायन प्रीतपाल सिंह एवं लायन अरुण गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।

शिविर के सफल आयोजन में ब्लड बैंक की इंचार्ज डॉ. आकांक्षा शुक्ला, एल. टी. – अशोक पांडेय, पी. आर. ओ. – प्रवीण पांडेय, बी. सी. टी. वैन के स्टाफ़ में सुधांशु, विकास एवं लालू के साथ ब्लड बैंक के काउंसलर – हिमांशु तिवारी का सहयोग प्राप्त हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button