उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

आज ग्रामीण युवाओं को अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा तभी आगे बढ़कर वे सफल नेतृत्व कर सकते हैं : चौधरी जयंत सिंह

मेरठ : मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में जन शिक्षण संस्थान (JSS) के परफॉर्मेंस पर एक ज़ोनल कॉन्फ्रेन्स का आयोजन किया गया। इस प्रोग्राम में कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री जयन्त चौधरी जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर माननीय मंत्री जी ने कहा कि , “15-45 वर्ष के युवा #JSS संस्था के साथ जुड़े हुए हैं। आज पंचायत स्तर पर युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देना बहुत जरूरी है।

सिर्फ डिग्री हासिल करना जरूरी नहीं है बल्कि लाइफलॉन्ग लर्निंग अत्यन्त आवश्यक है। आज ग्रामीण युवाओं को अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा तभी आगे बढ़कर वे सफल नेतृत्व कर सकते हैं। आज कृषि सेक्टर में नई टेक्नोलॉजी आ गई है, इसके लिए युवाओं को तैयार रहना चाहिए,युवाओं को नई सोच के साथ स्किलिंग, रीस्किलिंग और अपस्किलिंग के लिए तैयार रहना चाहिए।उन्होंने आगे संबोधित करते हुए कहा कि, “ स्थानीय स्तर पर युवाओं को #PMKVY का लाभ उठाना चाहिए। हमारा प्रयास है कि तेजी से जन शिक्षण संस्थान का विस्तार किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोगों को #JSS के साथ जोड़ा जा सके।आज देश भर में #PMKVY योजना के द्वारा 1.40 करोड़ युवाओं को कौशल प्रशिक्षण का लाभ मिल चुका है। इतना ही नहीं, अप्रेंटिसशिप के माध्यम से आज युवा ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग करते हुए एक उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।


उपरोक्त जानकारी देते हुए राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने बताया कि चौधरी जयंत सिंह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि मेरठ एक शिक्षा केंद्र के रूप में उभर रहा है और इसमें रोजगार सृजन बढ़ाने के लिए अपने कुछ एमएसएमई उद्योगों का लाभ उठाने की क्षमता है। हम इस क्षेत्र में मौजूदा योजनाओं के कवरेज का निर्माण करेंगे और सर्वोत्तम प्रथाओं के अनुसार प्रतिष्ठित कौशल और शैक्षणिक संस्थानों के साथ काम करेंगे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button