अनियमित एवं अधिकारविहीन सम्बद्वता सम्बन्धी आदेश को वापस न लिए जाने पर 16 जुलाई, 2024 को जिला विद्यालय निरीक्षक, कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन होगा

लखनऊ : जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जारी किए गए अनियमित एवं अधिकारविहीन सम्बद्वता सम्बन्धी आदेश को वापस नहीं लिया गया तो 16 जुलाई, 2024 को अपराहन 02ः00 बजे जिला विद्यालय निरीक्षक, कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन होगा। विरोध प्रदर्शन के पूर्व जिला संगठन के पदाधिकारी, शिक्षा निदेशक (माध्यमिक), अपर शिक्षा निदेशक, जिलाधिकारी एवं संयुक्त शिक्षा निदेशक से मुलाकात कर जिला विद्यालय निरीक्षक के अविधिक सम्बद्वता सम्बन्धी आदेश को रदद कराये जाने की मांग करेगे।

संगठन के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा. आर.पी. मिश्र एवं प्रदेशीय मंत्री डा. आर.के. त्रिवेदी ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा अधिनियम एवं उसके अन्तर्गत निर्मित विनियमों में जिला विद्यालय निरीक्षक को किसी सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय के किसी शिक्षक या शिक्षिकाओं को किसी राजकीय विद्यालय में सम्बद्व अथवा समायोजित किए जाने की कोई व्यवस्था नहीं है।

जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा एवं जिलामंत्री महेश चन्द्र ने बताया कि बैठक में शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने शिकायत कि जिला विद्यालय निरीक्षक जब विद्यालयों मे निरीक्षण आदि के लिए जाते है तो शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं प्रधानाचार्यों से दुर्व्यवहार करते है। इस सम्बन्ध में निर्णय लिया गया कि भविष्य मे जिला विद्यालय निरीक्षक के विरूद्व दुर्व्यवहार की शिकायत मिलने पर जिला संगठन के पदाधिकारी सामूहिक रूप से जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ वैसा ही दुर्व्यवहार करेगें।
बैठक में प्रदेश व्यापी संघर्ष के अन्तर्गत 25 जुलाई, 2024 को जिला विद्यालय निरीक्षक, कार्यालय में धरना को सफल बनाने के लिए जिला संगठन की टीमें विभिन्न विद्यालयों का दौरा कर शिक्षकों को जागरूक करेगी।

इसके अतिरिक्त बैठक में फार्म-16 निःशुल्क उपलब्ध कराने, एन.पी.एस की बकाया धनराशि शिक्षकों के खाते में जमा कराने, 31 जुलाई, 2024 तक सभी इकाइयों की सदस्यता जमा करने, 20 जुलाई तक शिक्षकों द्वारा जनपदीय पदाधिकारियों को समस्याएं लिखित रूप में उपलब्ध कराये जाने जिससे उन्हे 25 जुलाई को ज्ञापन में सम्मिलित कर शिक्षाधिकारियों को भेजा जाय आदि निर्णय लिए गए।
बैठक में प्रमुख रूप से प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा. आर.पी. मिश्र, महांमत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा, प्रदेशीय मंत्री डा. आर.के. त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा, जिलामंत्री महेश चन्द्र, सदस्य राज्य परिषद अनुराग मिश्र, विश्वजीत सिंह, सुमन लता, मन्जू चौधरी, संरक्षण समिति के संयोजक चन्द्र प्रकाश शुक्ल, संयोजक संघर्ष समिति इनायत उल्लाह खां, संयोजक समन्वय समिति इन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष आर.पी. सिंह, आय-व्यय निरीक्षक आलोक पाठक, प्रधानाचार्य डा. गजेन्द्र कुमार मिश्र, अजीत सिंह, डा. सुमन शुक्ला, प्राचार्य शिक्षक समन्वय समिति के संयोजक अनिल कुमार वर्मा, विनीता श्रीवास्तव, शैलजा गुप्ता, डा. अनिल तिवारी,शैलेन्द्र शुक्ला, मनोज पाण्डेय, राजेश द्विवेदी, एस.के.पाण्डेय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।



