उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भक्तों को दर्शन देने निकलेंगे श्री जगन्नाथ, माता सुभद्रा, भाई बलदेव

संगीतमय सुंदरकांड पाठ बाद धनंजय मित्तल सुनाए भजन

लखनऊ : डालीगंज स्थित माधव मन्दिर 63वे वार्षिकोत्सव क्रम तृतीय दिन संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया जिनसे पुजारी लालता प्रसाद ने श्री हनुमान की पूजन अर्चना बिहारी लाल साहू, भूषण गुप्ता, ओमकार जायसवाल, धनश्याम अग्रवाल, श्याम जी साहू, राकेश साहू ने करने के उपरांत संगीतमय सुंदरकांड का पाठ पंडित पंकज द्वारा किया गया जिसमे बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने पाठ किया।

सूफी भजन गायक धनंजय मित्तल ग्रुप ने भजन श्रीकृष्ण गोविंद हरि मुरारी…, जग में सुंदर है दो नाम चाहे कृष्ण कहो या राम…, राधा रमणा मेरे…, श्रीराम चंद्र कृपालु भजमन… भजनो को सुनकर भक्तो को भाव विभोर कर दिया।

भगवान जगन्नाथ को नगर भ्रमण पर भक्तो से मिलने के लिए निकलेंगे और भक्तो ने भी दिल खोलकर सुनेरी झड़ूकर फूलो की वर्षा के साथ इत्र के छिड़काव कर जगन्नाथ रथ का स्वागत करेगे।
भगवान जगन्नाथ महाआरती के समय उज्जैन की तर्ज पर डमरू बजाकर उद्घोष किया जाएगा फिर भगवान जगन्नाथ, माई सुभद्रा, भाई बलदेव को 56प्रकार के भोग लगाकर रथ पर विराजमान करके रथ की रस्सी खींचकर श्रीयात्रा शुभारंभ किया जाएगा । आजमगढ़ का विश्व प्रसिद्ध धोबिया नृत्य रथ यात्रा में प्रस्तुत करेगे। गायक दीपक सिंह के मधुर गीतों पर भक्त नाचते गाते रथ यात्रा में दिखाई देगे।

रथ पर विराजे राधा कृष्ण, हनुमान सबको आकर्षित करेगे, नासिक ढोल रथ यात्रा में सबके आगे बजाते हुए उसके पीछे वानर सेवा के जय श्री राम के जयकारे लगा हुए दिखाई देगे ।
वही प्रसाद में जामुन, मीठे चावल, बूंदी प्रसाद भोग सभी भक्तों को वितरित किया जाएगा।

उपाध्यक्ष गोविंद साहू ने बताया कि रथ यात्रा में सम्मिलित कार्यकर्ता नो प्लास्टिक यूस पर करेगे जागरूकता करते हुए दिखाई देगे।

यात्रा में 15फ़ीट हनुमान रथ यात्रा की फटाका लहराएगा। उपाध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता व ओमकार जयसवाल बताया कि इस बार लाइव प्रसारण फेजबुक पेज radhamadhavlko पर किया जाएगा।

इस अवसर पर अनुराग साहू,दिनेश अग्रवाल, ओमकार जायसवाल, श्याम जी साहू, भारत भूषण गुप्ता, माया आनंद, मनोज साहू, राकेश साहू, गोविंद साहू, माया आनन्द उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button