पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय रामनरेश यादव की 96 जयंती मनाई गई

लखनऊ । रामनरेश यादव फाउंडेशन ट्रस्ट के प्रधान कार्यालय सी -1/706 विशाल खण्ड गोमती नगर लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश और पूर्व राज्यपाल मध्य प्रदेश स्वर्गीय रामनरेश यादव की 96वी जयंती विचार गोष्ठी के रूप में मनाई गई।

इस मौके पर स्वर्गीय बाबूजी से प्रेम स्नेह रखने वाले समाज के तमाम गणमान्य लोगों ने भाग लिया और उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के चेयरमैन कमलेश यादव ने की जो कि पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव के जेष्ठ पुत्र हैं, इन्होंने अपने संबोधन में बाबू जी द्वारा किए गए कार्यो पर विस्तार से चर्चा की जिसमें मुख्य रूप से हिंडालको की बिजली काटकर किसानों को देना, पिछड़े वर्ग के छात्रों को छात्रवृति देना,पिछड़े वर्ग के लोगो को सरकारी नौकरी व पदोन्नति में 15 प्रतिशत आरक्षण देना तथा अंत्योदय योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश में बाबूजी द्वारा ही किया गया था।

मुख्य वक्ता मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं मुख्य प्रवक्ता व जिला पंचायत सदस्य निवाड़ी रोशनी यादव ने बाबू जी के सरल व्यक्तित्व पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने कहा कि राजनीति में आज चरित्रो एवं मूल्यो पर आधारित राजनीति करने की आवश्यकता है तथा सर्वधर्म सम्भाव के साथ चलने में ही मानवता और संपूर्ण समाज का कल्याण है इस मौके पर ज़ुबैर अहमद पत्रकार ने बोलते हुए कहा कि बाबू जी बहुत ही सरल व्यक्तित्व के मालिक थे.

उन्होंने गरीबों और वंचित तबके के कल्याण और भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए बहुत सारे कदम उठाए थे।संगोष्ठी में सिद्धांत यादव (कोषाध्यक्ष), आई पी सिंह सीनियर एडवोकेट हाईकोर्ट, अजीत यादव एडवोकेट, जुबेर अहमद सचिव पत्रकार एसोसिएशन, विजय कुमार बंधु इटावा,विपिन मिश्रा सामाजिक कार्यकर्ता, संजय यादव एटा, लालजीत अहीर प्रोफेसर लखनऊ विश्वविद्यालय एवं तमाम गणमान्य लोगों ने अपने विचार रक्खे और बाबू जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।




