उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर रेलवे,लखनऊ मंडल के 63 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त

सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में समापक भुगतान प्रपत्र प्रदान किया गया

लखनऊ : 30 जून 2024 को उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के 63 रेल कर्मचारी अपनी रेल सेवा से निवृत्त हुए I इन सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 02 जुलाई 2024 को मंडल कार्यालय के सभागार में आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह के अंतर्गत प्रत्येक सेवानिवृत्त कर्मचारी को समापक भुगतान प्रपत्र प्रदान किया गया, जिसका भुगतान कर्मी के नामांकित बैंक खाते में सीधे RTGS के माध्यम से भेजा जायेगा एवं कर्मचारी के खाते में स्वतः क्रेडिट हो जायेगा |

इन कर्मचारियों को कुल ₹ 24,16,14,043/- का भुगतान किया गया I इस कार्यक्रम के प्रारंभ में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, अमित पाण्डेय ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का स्वागत किया तथा उनकी रेल सेवाओं हेतु सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रत्येक सेवानिवृत कर्मचारी को गोल्ड कोटेड चांदी का पदक प्रदान कर सम्मानित किया ई

इसके उपरांत मण्डल रेल प्रबंधक, एस. एम. शर्मा ने प्रत्येक कर्मचारी को समापक भुगतान प्रपत्र प्रदान किया तथा सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के साथ उनके सेवा संबंधी अनुभवों एवं विचारों को साझा करते हुए सभी को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की I

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button