स्वतंत्रता के 77 वर्षों के बाद उत्तर प्रदेश में आज व्यापारी स्वयं को स्वतंत्र महसूस कर रहा है : संदीप बंसल
उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों में आयोजित किया गया व्यापारी कल्याण दिवस

लखनऊ : पिछले 24 वर्षों के व्यापारी समाज के संघर्ष और मांग को 29 जून भामाशाह जी की जयंती को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार ने आयोजित करके एक बड़ा तोहफा व्यापारी समाज को दिया है इसके लिए पूरा व्यापारी समाज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का ऋणी है. यह अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप बंसल ने व्यापारी कल्याण दिवस के आयोजन पर नगर निगम के सभा आम हाल और संगीत नाटक अकादमी में व्यक्त किया.

संदीप बंसल ने कहा कि वास्तव में स्वतंत्रता के 77 वर्षों के बाद उत्तर प्रदेश में आज व्यापारी स्वयं को स्वतंत्र महसूस कर रहा है और यह उतना ही महत्वपूर्ण है जितना किसी देश की आजादी महत्वपूर्ण होती है उतना ही व्यापारी के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि आज के बाद से उत्तर प्रदेश में कोई भी अधिकारी कर्मचारी गलत नीयत से व्यापारी का शोषण नहीं कर पाएगा और इसकी गारंटी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने व्यापारी कल्याण दिवस घोषित करके दी है
दारुलशफा कामन हाल में सैकड़ो व्यापारियों ने एकत्रित होकर ढोल बाजे के साथ एक दूसरे को बधाई दी साथ ही व्यापारी स्वस्थ रहें इसके लिए योग के माध्यम से भी अपने अभियान को आगे बढ़ने का संकल्प किया इस अवसर पर योग गुरु आध्यात्मिक जैन ने व्यापारियों को विशेष रूप से जानकारी दी
आज व्यापारी कल्याण दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल, महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी ने पूरे प्रदेश के सभी जिला के पदाधिकारी को बधाई दी संपूर्ण व्यापारियों को बधाई दी।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल,लखनऊ के महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, प्रदेश संगठन मंत्री जावेद बेग, युवा अध्यक्ष अश्वन वर्मा,प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम, संरक्षक वेद रतन श्रीवास्तव, महामंत्री राजीव कककड,अनुज गौतम,दीपेश गुप्ता,जिलाध्यक्ष ललित सक्सैना, प्रभारी पतंजलि सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप अग्रवाल,विनय अग्रवाल,शिशिर सिंह, आदर्श अग्रवाल,जय मगलानी,आर के मिश्रा, महामंत्री शुभम मौर्य,राजू साहू, महेश राठौर,सजय निधि अग्रवाल,मनोज कुमार,विमल गर्ग,असीम चंदा,सुरेश अग्रवाल, दीपक लालवानी, महिला अध्यक्ष कजरा निगम,महामंत्री बीनू मिश्रा,हिना सिराज खान,मुर्दला भार्गव,रेखा दुआ सहित सैकड़ो व्यापारी उपस्थित थे।



