उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

यूपीनेडा ने सूर्यमित्रों के लिए सोलर पी.वी. इन्सटालर प्रशिक्षण कार्यकम एवं रोजगार मेला का किया आयोजन

प्रशिक्षित सूर्यमित्र को बृहद स्तर पर मिला रोजगार

लखनऊ : उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपीनेडा) के चिनहट, लखनऊ स्थित प्रशिक्षण केन्द्र में उ.प्र. सौर ऊर्जा नीति-2022 के अन्तर्गत सोलर पी.वी. इन्सटालर प्रशिक्षण कार्यकम में प्रशिक्षित सूर्यमित्र प्रशिक्षणार्थियों के लिए बृहद स्तर पर रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

रोजगार मेले में नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में कार्य कर रहीं प्रतिष्ठित फर्मों में से 13 फर्मों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस रोजगार मेले में सोलर पी०वी० इन्सटालर प्रशिक्षण में प्रशिक्षित 60 सूर्यमित्रो द्वारा रोजगार प्राप्त किये जाने हेतु प्रतिभाग किया। इस रोजगार मेले का शुभारम्भ यूपीनेडा के निदेशक श्री अनुपम शुक्ला द्वारा करते हुए सभी आंमत्रित फर्मों के प्रतिनिधियों एवं सूर्यमित्रो को उनके उज्जवल भविष्य के लिये अपनी शुभकामनाए प्रदान की गयी।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपीनेडा) के सचिव एवं मुख्य परियोजना अधिकारी  पंकज सिंह एवं प्रशिक्षण केन्द्र के प्रभारी  संजय तथा  टीका राम, परियोजना अधिकारी उपस्थित रहे एवं उनके द्वारा विभिन्न फर्मों को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में कार्य करने के लिये अधिक से अधिक सूर्यमित्रों को रोजगार प्रदान किये जाने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button