उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
राजकीय आईटीआई अलीगंज में अप्रेंटिस/रोजगार मेले का आयोजन

लखनऊ : राजकीय आईटीआई, अलीगंज, लखनऊ में शनिवार को अप्रेंटिस/रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस आयोजन में कंपनी पेप्सिको इंडिया होल्डिंग प्रा. लि., मथुरा और राम लाइफ इंश्योरेंस, लखनऊ ने भाग लिया।
प्रधानाचार्य राज कुमार यादव ने बताया कि मेले में कुल 215 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। ट्रेनिंग काउंसिलिंग और प्लेसमेंट अधिकारी एम. ए. खाँ ने जानकारी दी कि इनमें से 117 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। चयनित अभ्यर्थियों को रुपये 13,000 से 25,000 प्रतिमाह के वेतन और अन्य सुविधाओं के साथ नियमित नौकरी के ऑफर दिए गए।



