उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उच्च शिक्षा मंत्री ने किया “टेम्पल ट्रेजर्स: ए जर्नी थ्रू टाइम” पुस्तक का विमोचन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने शनिवार को अपने लखनऊ स्थित मंत्री आवास पर “टेम्पल ट्रेजर्स: ए जर्नी थ्रू टाइम” नामक पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने पुस्तक के लेखक अमित अग्रवाल को बधाई देते हुए कहा कि यह पुस्तक देश के प्राचीन मंदिरों और उनके ऐतिहासिक खजानों के बारे में गहरी जानकारी प्रदान करेगी।

मंत्री ने कहा कि यह पुस्तक न केवल प्राचीन भारतीय संस्कृति और धरोहर को जानने का माध्यम बनेगी, बल्कि नई पीढ़ी को हमारे समृद्ध इतिहास और सांस्कृतिक धरोहरों के प्रति जागरूक करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि ‘टेम्पल ट्रेजर्स: ए जर्नी थ्रू टाइम’ शोधकर्ताओं, इतिहासकारों और मंदिर प्रेमियों के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन साबित होगी।

पुस्तक विमोचन के अवसर पर रमेश चंद्र अग्रवाल और डॉ. मुकुल चतुर्वेदी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button