उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

प्री यूपी स्टेट शूटिंग में टीएसएच की आरना गुप्ता को तीन मेडल

23वीं प्री यूपी स्टेट शूटिंग में टीएसएच के पांच खिलाड़ी हुए शामिल

कानपुर। दिल्ली के डाक्टर करणी सिंह शूटिंग रेंज में हुई 23वीं प्री यूपी स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में टीएसएच (द स्पोर्टस हब) की आरना गुप्ता ने तीन मेडल पर अपना कब्जा किया है। इसके साथ ही टीएसएच में शूटिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे ईडब्लूएस के दो बच्चों ने भी यूपी स्टेट के लिये क्वालीफाई किया है।

22 से 25 जून तक दिल्ली के डाक्टर करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित हुई प्रतियोगिता में करीब 3000 शूटर शामिल हुए। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये टीएसएच से आरना गुप्ता जो कि (एलटीएम$अकादमी) मेंबर हैं ने युवा वर्ग में कांस्य, जूनियर एवं सीनियर वर्ग में रजत पदक हासिल किया। इसके पहले इंदौर की ओपन चौंपियनशिप में भी आरना सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं।

वहीं यश बलानी (अकादमी) मेंबर ने एयर पिस्टल यूथ कैटेगरी में और 25 एम स्पोर्ट्स पिस्टल जूनियर कैटेगरी में भी क्वालिफाई किया। अहान तिवारी (अकादमी) मेंबर ने एयर पिस्टल यूथ कैटेगरी में क्वालिफाई किया। जबकि ईडब्ल्यूएस वर्ग से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अनुज मिश्रा और क्रतज्ञ पांडे ने एयर पिस्टल यूथ कैटेगरी में क्वालिफाई किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button