उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

किराड़ी में बिजली करंट से मृत राजेश जी और न्यू उस्मानपुर में पानी में डूबने से मृत 2 बच्चों के परिजनों को मुआवज़ा दे दिल्ली सरकार : वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज किराड़ी विधानसभा मे सड़क पर बिजली करंट लगने से मृत 39 वर्षीय  राजेश कुमार जो अपने परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे और न्यू उस्मानपुर में प्रशासनिक लापरवाही से गड्ढों में बने बरसाती तालाब में डूबने से मृत दो बच्चों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने मांग की है कि 39 वर्षीय राजेश जी के परिजनों को दिल्ली सरकार 25 लाख और दो बच्चों के परिवारों को दस दस लाख का मुआवज़ा दे क्योंकि यह प्रशासनिक व्यवस्था लापरवाही से मृत्यु के मामले हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button