बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों के लिए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष के साथ ही भाजपा सांसद, एनडीएमसी उपाध्यक्ष, विधायक, पार्षद, पार्टी पदाधिकारी जुटे

नई दिल्ली : दिल्ली में सुबह की भारी वर्षा के बाद दिल्ली जलमग्न हुई तो दिल्ली वालों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ और स्थिती का संज्ञान लेते हुए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने सुबह ही अपने सभी जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों को जनता को जलभराव से राहत दिलवाने के लिए जुटने का आदेश दिया।

साथ ही वीरेन्द्र सचदेवा ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से बात कर ट्रैफिक को यथासंभव सुचारू रखने का निवेदन किया ताकि सुबह काम पर जाने वालों की परेशानी कम हो।
प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व के बाद सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने अपने चुनाव क्षेत्र के मुंडका, बवाना, किराड़ी सहित अनेक क्षेत्रों में जनताके बीच पहुंचे और किराड़ी में बिजली करंट से मृत 39 वर्षीय राजेश जी के परिवार से भेंट कर संवेदना प्रकट की और हर सम्भव सहायता का आश्वासन दिया। सांसद ने पुलिस उपायुक्त से परिवार को जल्द से जल्द शव दिलवाने का अनुरोध किया।
सांसद कमलजीत सहरावत ने द्वारका मुख्य मार्ग एवं नजफगढ़ रोड़ जो पश्चिम दिल्ली की लाइफ लाइन हैं से जलभराव कम करवा कर ट्रैफिक चलवाने पर पूरा ध्यान दिया।

सांसद बांसुरी स्वराज ने भारती नगर के पंपिंग स्टेशन पर जा कर लोधी कॉलोनी, सुब्रह्मण्यम भारती कॉलोनी एवं सुजान सिंह पार्क क्षेत्र में भरे तीन तीन फुट पानी की निकासी करवाई और मोती नगर, पटेल नगर, पहाडग़ंज के जलभराव साफ करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
सांसद मनोज तिवारी मिंटो ब्रिज के साथ ही सीलमपुर, घोंडा आदि पहुंचे और विधायक अजय महावर, मोहन सिंह बिष्ट, जितेन्द्र महाजन के साथ अधिकारियों को जल निकासी पंप लगाने का निर्देश दिया और मलका गंज में अनेक गाडियों के सड़क धंसने से क्षतिग्रस्त होने पर चिंता व्यक्त की।

एन.डी.एम.सी. के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय बारिश समाप्त होते ही अधिकारियों के साथ ही स्वंय सड़क पर उतरे और लुटियन दिल्ली की सभी सड़कों से 12 बजते बजते जल निकासी सुनिश्चित की। उन्होने कहा की एन.डी.एम.सी. क्षेत्र में 5 मुख्य जल निकासी स्पाट है और उन सभी पर आज दिल्ली जल बोर्ड के वाटर पंप बंद पाये गये जिन्हे हमारे अधिकारियों ने जल बोर्ड से बात कर चालू कराया।

सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने नेताजी सुभाष प्लेस चौक का निरिक्षण करके इस महत्वपूर्ण सड़क पर यातायात सुचारू करवाया और अशोक विहार, वजीरपुर, आजाद मार्किट आदि के अंडर पास पर पंप चालू करवाये।
भाजपा के सभी सातों विधायकों के साथ ही नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह सहित अधिकांश पार्षद भी अपने वार्डों में उतरे और यथासंभव जनजीवन सामान्य करने के लिए सफाई करवाई।




