दिल्ली में पहली बारिश से जलभराव व जनजीवन अस्त -व्यस्त होने पर महापौर एवं “आप” नेता की बहानेबाजी शर्मनाक : प्रवीण शंकर कपूर

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि कल तक जो महापौर डा. शैली ओबरॉय दिल्ली के नालों के साथ ही कॉलोनियों की नालियों की सफाई पर संतोष व्यक्त कर मानसून के लिए दिल्ली नगर निगम की तैयारियों के बड़े बड़े दावे कर रही उन्हे आज दिल्ली के जलमग्न होते ही शर्मनाक बहानेबाज़ी करते देख दिल्ली वाले स्तब्ध रह गये।
दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है कि मौसम विभाग के माध्यम से सबको मालूम था की इस वर्ष मानसून पूरे वेग से चल रहा है और पहली ही बारिश बहुत तेज़ होगी ऐसे में महापौर डा. ओबरॉय एवं उनके पार्टी साथी जैस्मीन शाह की सफाई की बारिश तेज़ आई इसलिए समस्या हुई पूरी तरह बचकाना है।
दिल्ली की महापौर जवाब दें कि आखिर क्यों दिल्ली के अधिकांश जलभराव चिंहित चौराहों पर, अंडरपासों पर बारिश के बाद पानी निकासी के लिए वाटर पंप नही पाये गये।
जैस्मीन शाह दिल्ली वालों को जवाब दें सरकार का काम असामान्य परिस्थिती के लिए दिल्ली को तैयार करना है या सिर्फ सामान्य व्यवस्था करना है।
दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है कि महापौर बतायें मानसून में खतरनाक भवन हादसे रोकने के क्या उपाय किए गये हैं क्योंकि आज भी पुरानी दिल्ली के बल्लीमारान वार्ड की गली मेमवाली में एक जर्जर मकान का हिस्सा गिर गया।
कपूर ने एयरपोर्ट हादसे पर बोल रहे “आप” नेताओं को याद दिलाया की एयरपोर्ट की यह बाहरी छत 2009 में कांग्रेस सरकार के समय बनी थी इसलिए इस पर वह कांग्रेस से जवाब मांगे।
–



