तहसील चौरी चौरा में तहसील के चारों तरफ जलभराव की स्थिति से आवागमन हुआ बाधित
नेकवार मार्ग के बीच भोपा बाजार में सड़क पर हुआ एक डेढ़ फुट का गहरा गड्ढा

चौरी चौरा (गोरखपुर) । तहसील चोरी चोरा में तहसील के चारों तरफ जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है. साफ -सफाई के अभाव में इस क्षेत्र की दशा बद से बदत्तर होती जा रही है.
चौरी चौरा नेकवार मार्ग के बीच भोपा बाजार में सड़क पर एक डेढ़ फुट का गहरा गड्ढा हो जाने से लोगों को आने-जाने में अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके संदर्भ में कई बार खबरें मिल रही हैं. लेकिन किसी भी सम्बंधित अधिकारी का ध्यान सड़क पर नहीं गया है.
जबकि उक्त मार्ग से ही सभी विभाग के अधिकारी तहसील परिसर में व नेकवार मार्ग तक आते जाते हैं लेकिन किसी का ध्यान इस तरफ नहीं है अधिकारी कर्मचारी गाड़ी पर बैठे रहते हैं आते हैं और जाते हैं लेकिन ध्यान नहीं देते हैं खेद का विषय है.
क्षेत्र के तमाम सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संबंधित विभाग के अधिकारियों का ध्यान राकेश करते हुए कहा है कि उक्त गड्ढे को अबिलंबठीक कर दिया जाए उत्तम होगा।



