उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मण्डल रेल प्रबंधक ने किया प्रयाग जं स्टेशन का निरीक्षण

आगामी कुंभ मेला सम्बन्धी निर्माणाधीन कार्यों की जानकारी प्राप्त की

लखनऊ : आगामी कुम्भ मेला को दृष्टिगत रखते हुए उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल की परिधि में आने वाले प्रयाग जं. स्टेशन पर अनेक प्रकार के विकास कार्य प्रगति पर हैं I इस समस्त कार्यों का निरीक्षण करते हुए इनकी प्रगति की जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से 28 जून 2024 को मण्डल रेल प्रबंधक, एस. एम. शर्मा का प्रयाग जं स्टेशन पर आगमन हुआ ई

इस निरीक्षण के तहत उन्होंने कुम्भ मेला आयोजन से पूर्व की जाने वाली तैयारियों एवं उचित यात्री प्रबंधन हेतु स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों की विधिवत जानकारी प्राप्त की तथा यात्री सुविधा सम्बन्धी स्थलों को परखा ई

मेला अवधि में स्टेशन पर असंख्य मात्रा में आने-जाने वाले यात्रियों के सुगम आवागमन एवं उनको उच्च स्तरीय सुविधाएं प्रदान किए जाने के उद्देश्य से किए जाने वाले इन सभी निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने इस संबंध में अपने सुझाव एवं निर्देश पारित किए ई

मण्डल रेल प्रबंधक ने इन सभी कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में सम्पन्न करने पर विशेष बल देते हुए संबंधित अधिकारियों को इस दिशा में अविराम गति से कार्य करने की बात कही I

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button