उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), एमएसडीई,  जयंत चौधरी ने विश्व बैंक इंडिया के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में शामिल हुए

नई दिल्ली : राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), एमएसडीई,  जयंत चौधरी, सचिव, अतुल कुमार तिवारी एमएसडीई के साथ  नई दिल्ली के कौशल भवन में विश्व बैंक इंडिया के प्रतिनिधियों के साथ एक सार्थक चर्चा में शामिल हुए, जिसमें  ऑगस्टे कौमे, कंट्री डायरेक्टर, शबनम सिन्हा, प्रमुख शिक्षा विशेषज्ञ, और  संतकुमार सुंदरम, वरिष्ठ परिचालन प्रबंधक शामिल थे।

बैठक में चल रही परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया और भारत में कौशल विकास और उद्यमिता को मजबूत करने के लिए सहयोग के नए रास्ते की पहचान की गई।

इस साझेदारी का उद्देश्य भारत के कार्यबल विकास में नवाचार और समावेशिता को बढ़ावा देने के लिए वैश्विक विशेषज्ञता का लाभ उठाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button