उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सड़क दुर्घटना में गोरखपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशुतोष तिवारी के आकस्मिक निधन पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्वमंत्री अजय राय ने गहरा शोक व्यक्त किया

लखनऊ : गोरखपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  आशुतोष तिवारी की 24 जून को रात्रि के लगभग 12ः00 बजे हुई सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्वमंत्री अजय राय ने गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। श्री राय ने इस दुर्घटना में घायल उनकी पत्नी एवं बेटी के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की है।

गाजीपुर टोल के पास हुए सड़क दुर्घटना में गोरखपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री आशुतोष तिवारी की मौके पर दुखद मृत्यु हो गई एवं इस हादसे में उनकी पत्नी व बेटी भी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिन्हें इलाज हेतु जनपद वाराणसी के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे की सूचना मिलते ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय गाजीपुर के जिला चिकित्सालय के पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पार्टी का झण्डा एवं पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष इसके उपरांत वाराणसी जिला चिकित्सालय पहुंचकर स्व. आशुतोष तिवारी की घायल पत्नी एवं बेटी के स्वास्थ्य का कुशल क्षेम लिया व चिकित्सकों से मिलकर समुचित इलाज हेतु आग्रह किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने स्व.आशुतोष तिवारी के दुखद निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि स्व. तिवारी कांग्रेस पार्टी के निष्ठावान सिपाही थे। उनके निधन से कांग्रेस संगठन की अपूर्णीय क्षति हुई है। दुख की इस घड़ी में कांग्रेस परिवार उनके परिजनों के साथ खड़ा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button