उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

स्मार्ट हेल्थकेयर प्रोजेक्ट ‘भव्या ‘के लिए रोडिक कंसल्टैंट्स को मिला फिक्की का स्मार्ट अर्बन इन्नोवेशन अवार्ड

लखनऊ : रोडिक कंसल्टैंट्स, अग्रणी इंजीनियरिंग एवं डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर कंसल्टिंग कंपनी, को इसके स्मार्ट हेल्थकेयर प्रोजेक्ट के लिए फिक्की की ओर से प्रतिष्ठित स्मार्ट अर्बन इन्नोवेशन अवार्ड दिया गया है। यह अवार्ड फिक्की नई दिल्ली के फेडरेशन हाउस में एक औपचारिक कार्यक्रम में फेडरेशन आफ इंडियन चैंबर्स आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) द्वारा दिया गया। यह अवार्ड व्यावहारिक इंफ्रास्ट्रक्चर समाधान प्रदान करने में रोडिक की उत्कृष्टता व प्रोफेशनल दक्षता की पहचान है।

बिहार हेल्थकेयर प्रोजेक्ट (भव्या) के लिए मैनेजर सर्विस प्रोवाइडर (एमएसपी) के तौर पर रोडिक कंसल्टैंट्स ने अपने तकनीकी सहयोगी के साथ मिलकर बिहार के 38 जिलों के जिला अस्पतालों से लेकर स्वास्थ्य उपकेंद्रों में फैले 13000 राज्य सरकार संचालित स्वास्थ्य सुविधाओं में एकीकृत अस्पताल सूचना प्रबंधन प्रणाली (एचआईएमएस) समाधान को विकसित, डिजाइन और लागू किया है। कंपनी ने अब तक 38 जिलों में एचआईएमएस का क्रियान्वन पूरा कर लिया है, और मई 2024 में सभी जिलों को अत्याधुनिक एचआईएमएस प्लेटफॉर्म के माध्यम से एकीकृत कर दिया गया है। इस लागू किए गए एचआईएमएस प्लेटफॉर्म में 20 से अधिक माड्यूल शामिल हैं जैसे मरीजों का पंजीकरण, ओपीडी और आईपीडी प्रबंधन, डॉक्टर की शेड्यूलिंग, फार्मेसी, रेडियोलॉजी, और लैब सूचना मॉड्यूल, जो राज्य भर में संचालित हो रहे हैं।
राज्य सरकार द्वारा उपयोग किए जाने वाले सभी पुराने या मौजूदा स्टैंडअलोन एप्लीकेशन्स को एचआईएमएस प्लेटफॉर्म के साथ एकीकृत कर दिया गया है, जिससे “भव्या” नामक एकीकृत एचआईएमएस प्लेटफॉर्म बनाया गया है जो वर्तमान में पूरे बिहार में स्वास्थ्य क्षेत्र की डिजिटल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उपयोग किया जाता है।
इस उपलब्धि पर बोलते हुए राज कुमार, रोडिक कंसल्टैंट्स के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक ने कहा “एक राज्य-एक प्रणाली योजना के तहत सार्वजनिक स्वास्थ्य डिजिटलीकरण परियोजना के लिए प्रबंधित सेवा प्रदाता के रूप में मान्यता प्राप्त होने पर हमें अत्यंत गर्व है। यह पुरस्कार स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है और देश के स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रभावशाली परिवर्तन लाने के लिए हमारे समर्पण को रेखांकित करता है।”
रोडिक कंसल्टैंट्स को इस पहचान पर अत्यंत गर्व है और यह सार्वजनिक स्वास्थ्य के इंफ्रास्ट्रक्चर में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button