उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तत्वावधान में बनाए योगासन में 10 विश्व रिकॉर्ड

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने दीप प्रज्वलन कर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सामान्य प्रोटोकॉल के अभ्यास का किया शुभारंभ

लखनऊ । मोती महल वाटिका लखनऊ में योगासन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड काउंसिल के तत्वावधान में जश्ने आजादी ट्रस्ट व भारतीय आदर्श योग संस्थान द्वारा आमंत्रित 10 प्रतिभागियों ने अपने-अपने आसनों में एकल रूप से 10 विश्व रिकॉर्ड स्थापित किए।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव  दुर्गा शंकर मिश्रा जी ने दीप प्रज्वलन कर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सामान्य प्रोटोकॉल का अभ्यास कर शुभारंभ किया।इस अवसर पर डॉ आनंदेश्वर पांडे,चेयरमैन योगासन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड काउंसिल,यूएई अध्यक्ष सैय्यद रफत जुबेर रिजवी, काउंसिल के सीईओ आचार्यश्री डॉ. यश पाराशर,चीफ एडिटर मालविका वाजपेई ने सभी 10 विश्व कीर्तिमान घोषित किए।

लखनऊ से आरना खुराना ने सुप्त तितिभासन 33 मिनट 06 सै. पदम चक्रासन में 02 मिनट 31 सै. विश्व रिकॉर्ड बनाया।उन्नाव से भूमि तिवारी ने तीन आसनों में रामदूतासन 35 मिनट 27 सै. कमरमरोड़ आसन मे 12 मिनट 35 सै. व राजकपोतासन 05 मिनट 26 सै. तक रुक कर रिकॉर्ड अपने नाम किया।सौम्या ओझा कानपुर ने परिवर्तित जानू शीर्षासन मे 23 मिनट 34 सै. और तिम्यासन में 07 मिनट 15 सै. रुक कर विश्व कीर्तिमान अपने नाम किए।रायबरेली से सृष्टि सोनकर ने पदपुत्र परिवर्तित जानू शीर्षासन में 33 मिनट 06 सै. कर विश्व रिकॉर्ड बनाया।

कानपुर से डॉ भावना श्रीवास्तव ने वज्रआसन में 45 मिनट 03 सै. करके विश्व रिकॉर्ड बनाया। गाजियाबाद से अंजलि भारद्वाज ने शशांकासन में 39 मिनट 11 सेकंड तक रुककर विश्व रिकॉर्ड बनाया। लखनऊ की दिया आहूजा ने 9 महीने की गर्भावस्था में चार कठिन आसनों जिसमें वॉरियर पोज, टाइगर पोज, सेतुबंध आसन और वृक्षासन में विश्व रिकॉर्ड बनाएं।मालविका जी के निर्देशन में बने ये चारों आसन के लिए मालविका ने बताया की ऐसी परिस्थिति में ये कारनामा करने वाली दिया पहली योगिनी है और पूरी महिला वर्ग के लिए एक प्रेरणा है। अतिथियों द्वारा सभी चारों रिकॉर्ड से दिया को सम्मानित किया गया।दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम महिला सशक्तिकरण को सार्थक करते हुए सभी विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले सभी प्रतिभागी महिलाएं थी।

इस कार्यक्रम के आयोजक मुरलीधर आहूजा व कृष्ण दत्त मिश्रा जी ने सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई प्रेषित की व मीडिया का भी आभार प्रकट किया साथ ही प्रोटोकॉल के लिए शहर से आए सभी योगाभ्यासियों को 21 जून की शुभकामनाएं प्रेषित की।इस अवसर पर समाजसेवी अब्दुल वहीद,अजीज सिद्दीकी,डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी,डॉक्टर राधेश्याम, मुर्तुजा अली, शहजादे कलीम,कुदरत उल्ला खान,साकेत शर्मा,परवेज अख्तर,आरिफ़ मुकीम,शालू सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button