स्वाति मालिवाल का पत्र इस बात का सबूत है कि अब उन्होंने अपनी पार्टी से न्याय की उम्मीद छोड़ दी है : वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल द्वारा आज राहुल गांधी और शरद पवार को पत्र लिखकर मिलने के लिए समय मांगे जाने के विषय पर कहा कि जिस स्वाति मालीवाल को अरविंद केजरीवाल रानी लक्ष्मी बाई और ना जाने किस किस नामों से बुलाते थे लेकिन आज स्वाति मालीवाल को पूरी पार्टी ने अकेला छोड़ दिया है।
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि जिस प्रकार से केजरीवाल की उपस्थिति में उनके सहयोगी द्वारा मुख्यमंत्री आवास पर एक महिला सांसद को बुलाकर बदसलूकी की गई, उस पर ना तो केजरीवाल के किसी मंत्री ने और ना ही इंडी गठबंधन के नेताओं ने कुछ बोला।
स्वाति मालीवाल को भी अब समझ आ गई है कि आम आदमी पार्टी जो महिला सम्मान की बातें करती हैं, वह सिर्फ खोखली बाते हैं और शायद इसलिए वे अब आम आदमी पार्टी से न्याय की उम्मीद भी छोड़ दी है। अब वे इंडी गठबंधन के उन नेताओं से उम्मीद लगा रही है जिन्होंने अब तक इस विषय पर एक शब्द नहीं बोला और इसलिए राहुल गांधी और शरद पवार से मिलने के लिए पत्र लिखा है।
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि आज प्रदर्शन में भी स्वाति मालिवाल को सिर्फ इसलिए दूर रखा गया है जैसे मानो स्वाति मालीवाल ने विभव कुमार के खिलाफ पुलिस शिकायत कर बहुत बड़ा गुनाह किया है। यही आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल महिलाओं के सम्मान की झूठी और कोरे बयानबाजी करते हैं।
श्री सचदेवा ने कहा कि आज स्वाति मालिवाल द्वारा लिखा गया पत्र उनकी लाचारी बताता है और वह भी अब अपनी पार्टी से न्याय की उम्मीद छोड़ चुकी है।



