उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

चौथे अन्तिम बड़े मंगल के अवसर पर प्रसाद वितरण एवं जल प्याऊ शिविर 

लखनऊ : भारत स्काउट और गाइड उ.प्र., लखनऊ द्वारा 18 जून, 2024 को ज्येष्ठ माह के अन्तिम बडे मंगल के सुअवसर पर संस्था के सम्पर्क कार्यालय, उदयाचल (क्वींस कालेज कैम्पस) बाला कदर रोड, लालबाग में निःशुल्क जल प्याऊ शिविर का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में डा. प्रदीप कुमार, षष्ठ मण्डल, लखनऊ एवं जिला संस्था के संरक्षक डा.आर.पी. मिश्र, जिला मुख्यायुक्त डा0 जे0पी0 मिश्र एवं जिला सचिव अनिल षर्मा ने हनुमान जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर भोग लगाया।

उसके पश्चात् मुख्य अतिथि डा. प्रदीप कुमार, संयुक्त शिक्षा निदेशक, षष्ठ मण्डल, लखनऊ, संरक्षक डा. आर.पी. मिश्र, जिला मुख्यायुक्त डा. जे.पी. मिश्र, उपाध्यक्ष शर्मिला सिंह, जिला सचिव अनिल शर्मा आदि द्वारा जन सामान्य को मिष्ठान, रूह अफ़जा शर्बत एवं ठण्डा जल वितरित किया गया।

कार्यक्रम में भारत स्काउट और गाइड, उ.प्र., लखनऊ के संस्था के संरक्षक डा. आर.पी. मिश्र, जिला मुख्यायुक्त डा.जे.पी. मिश्र, उपाध्यक्ष एवं पायनियर इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या शर्मिला सिंह, सहायक सचिव इन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, जिला संगठन कमिश्नर (गाइड) मधु हंसपाल, जिला संगठन कमिश्नर (स्काउट) डा. महेन्द्र कुमार तिवारी, ट्रेनिंग काउन्सलर सत्य शंकर मिश्र, गाइड कैप्टन विनीता श्रीवास्तव, एस.एस.जे.डी.इण्टर कालेज की प्रबन्धिका चन्द्रकाता मिश्रा, उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ के महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा, प्रदेशीय मंत्री डा.आर.के. त्रिवेदी, जिलामंत्री महेश चन्द्र, कोषाध्यक्ष अलोक पाठक, विश्वजीत सिंह, अनुराग मिश्र, डा. एस.के. मणि शुक्ल एवं जिला कार्यकारिणी के समस्त सम्मानित पदाधिकारी/सदस्य एवं रोवर/रेंजर उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button