उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

बदहाली का शिकार चौरी चौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

मरीजों को स्वास्थ्य लाभ नहीं देते डॉक्टर

गोरखपुर। चौरी चौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रात के समय डॉक्टर व फार्मासिस्ट कुंभकरण निद्रा में सोए रहते हैं आधे आधे घंटे के बाद 20 मीटर की दूरी से लग जाते हैं फार्मासिस्ट और डॉक्टर को, 16 तारीख की रात राधेश्याम पांडे का तबियत बिगड़ गयी.108 नंबर को फोन किया गया 108 नंबर की गाड़ी आधे घंटे के बाद पहुंची उसके बाद राधे श्याम पांडे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोरी चौराहा ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर, फार्मासिस्ट व चपरासी का आधे घंटे तक कहीं आता पता नहीं चला.

आधे घंटे के बाद एक चपरासी दिखाई दिया उसके बाद उसने कई बार डॉक्टर और फार्मासिस्ट को फोन भी किया लेकिन डॉक्टर और फार्मासिस्ट 40 मिनट तक नहीं आए तबीयत बिगड़ते देख परिवार के सदस्य एम्स गोरखपुर में ले गए। आजकल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो में हालात बहुत ख़राब हैं. इतना ही नहीं आधे घंटे तक 108 नंबर की एंबुलेंस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रुकी रही, परिवार वालों ने कहा कि हमें सदर हॉस्पिटल गोरखपुर पहुंचाइये तो hkíलोगों ने कहा बिना डॉक्टर के देखे हम गोरखपुर नहीं ले जा सकते हैं।

शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर डॉक्टर एवं फार्मासिस्टों की उपस्थिति होना नितांत आवश्यक है.ऐसी हालत में शासन प्रशासन विचार कर इसे गंभीरता से ले तथा उचित कार्रवाई करने का व्यवस्था भी करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button