उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

संपूर्ण समाधान दिवस पर सुनवाई न होने से क्षुब्ध पिता-पुत्री ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल कर किया आत्म हत्या का प्रयास

तहसील दिवस चौरी चौराका मामला

गोरखपुर। तहसील दिवस चौरी चौरा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 165 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए. मौके पर एक भी शिकायती प्रार्थना पत्र का निस्तारण नहीं हो सका. तहसील चौरी चौरा अंतर्गत डुमरी खास निवासी शिवनाथ व उनकी पुत्री प्रीति ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. पुलिस के प्रयास से यह हादसा टल गया।

चौरी चौरा पुलिस घनश्याम व विपक्षी राधेश्याम अश्वनी को पकड़ लिया तथा थाने ले गई। यह भी पता चला है कि विपक्षी अपने-अपने घर पहुंच गए लेकिन घनश्याम ना थाने पर हैं और ना ही तो तहसील परिसर में ही और अब तक वह घर भी नहीं पहुंच पाए।

मामला जमीनी विवाद का है, शिवनाथ के पांच पुत्र हैं जिसमें राधेश्याम अश्वनी राकेश पुत्र स्वर्गीय शिवनाथm घनश्याम की जमीन पर कब्जा कर मकान का निर्माण कार्य कर ही रहे थे. इस बाबत सोनबरसा चौकी पर दोनों पक्षों को बुलाया गया और कह दिया गया कि उक्त जमीन पर मकान का निर्माण कार्य नहीं होना चाहिए. लेकिन उपरोक्त लोग उक्त जमीन पर ही मकान का निर्माण कार्य करने लगे इन्हीं सब बात को लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में घनश्याम ने एक शिकायती प्रार्थना पत्र भी दिया.

इनकी बात को ना सुने जाने पर घनश्याम व उनकी पुत्री प्रीति ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्महत्या करने का प्रयास किया। न्याय घनश्याम को नहीं मिला बहुत प्रयास किया लेकिन किसी ने भी उनकी बात को नहीं सुना अनसुनी कर दी गयी  इसी से नाखुश होकर आत्महत्या करने का प्रयास किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button