सपा नेता चौधरी शहरयार प्रत्याशी अवधेश प्रसाद के लिए कर रहें जनसंवाद, बड़ी तादाद में जुट रही है भीड़

रुदौली। रुदौली विधान सभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के नेता एहसान मो. अली उर्फ़ चौधरी शहरयार का इण्डिया गठबंधन प्रत्याशी अवधेश प्रसाद के समर्थन में जन संवाद कार्यक्रम जारी है।चौधरी शहरयार के इस जन संवाद कार्यक्रम में बड़ी तादाद में भीड़ जुट रही है।इसी क्रम में विधान सभा क्षेत्र रुदौली के मवई ब्लॉक के कई गाँव का दौरा कर जन चौपाल का आयोजन किया और सपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने की अपील की।

चौधरी शहरयार ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव मात्र पार्टियों का नहीं विचारधाराओं का है। एक तरफ़ नफ़रत के बीज बो कर सत्ता हासिल करने वाली पार्टी है और दूसरी तरफ़ भारत की गंगा जामुनी तहज़ीब को ज़िंदा
रख कर उज्जवल भारत बनाने का सपना रखने वाला इंडिया गठबंधन है।जनता देख चुकी है उसे पिछले दस सालों में सिर्फ़ झूठे वादे ही मिले हैं।जनता अब परिवर्तन चाहती है ।किसान महंगाई,नौजवान बेरोज़गारी और शिक्षा के उचित अवसर ना मिलने से परेशान है।सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार चरम पर है।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान सिया राम यादव,रति पाल यादव,पूर्व प्रधान माया राम यादव,शुऐब खां,प्रेम चंद रावत,प्रधान अजीमद्दीन,आशा राम यादव,मो इद्रीस सहित सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



