उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पूर्वी विधान सभा विधायक के भाजपा प्रत्याशी ओ.पी. श्रीवास्तव के समर्थन में युवा नेता अर्पित सिंह ने किया जनसम्पर्क 

लखनऊ : राजधानी लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित पीताम्बरा बाजार सेक्टर 14 में पूर्वी विधानसभा विधायक के उपचुनाव पर प्रत्याशी ओ.पी. श्रीवास्तव के समर्थन में जनसंपर्क का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य भारतीय जनता पार्टी से पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह व युवा नेता अर्पित सिंह द्वारा जनता के बीच जनसंपर्क किया गया। जिसमें कृष्ण प्रताप सिंह ने जनता को बताया कि आप को दो बार चुनाव देने का सौभाग्य मिलेगा। पहला लोकसभा चुनाव के चलते हम सब के आदर्श व जनता के प्रिय रश्रामंत्री व लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह जी को पुनः विजय प्राप्त दिलाए। साथ ही पुर्वी विधानसभा विधायक पद के लिए उप चुनाव के प्रत्याशी ओ पी श्रीवास्तव को जीताने की मांग की।

साथ ही लखनऊ के प्रिय सांसद राजनाथ सिंह द्वारा लखनऊ की जनता पर समस्याओं जिसमें, जनता को जाम से मुक्त के लिए पुल, सड़कों आदि का निर्माण कराया। साथ ही समय समय पर युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए अटल रोजगार सेवा का शुभारंभ कराया। जिससे हर जीवन शैली को चलाने में युवा रोजगार पा सके। साथ ही समय समय पर जनता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देते हुए भव्य अटल स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया। जिसमें हजारों लोगों ने इस स्वास्थ्य शिविर भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button