उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

“आप” के दो पार्षद ना सिर्फ बागी होकर चुनाव लड़ने की घोषणा कर रहे हैं बल्कि अनेक पार्षद उनके प्रस्तावक एवं अनुमोदक बन रहे हैं : प्रवीण शंकर कपूर

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि महापौर चुनाव में कांग्रेस का अपने पार्षदों का समर्थन आम आदमी पार्टी को देने पर “आप” नेता दुर्गेश पाठक का कांग्रेस का धन्यवाद देना हास्यास्पद है।

एक तरफ दुर्गेश पाठक कांग्रेस के समर्थन से गद गद हो रहे हैं वहीं दूसरी ओर उनकी अपनी पार्टी के दो पार्षद ना सिर्फ बागी होकर चुनाव लड़ने की घोषणा कर रहे हैं बल्कि अनेक पार्षद उनके प्रस्तावक एवं अनुमोदक बन रहे हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा है  आम आदमी पार्टी के अनेक पार्षद अब अपनी आत्मा की आवाज़ सुन रहे हैं और भ्रष्टाचार की दलदल में डूबी पार्टी से दूरी बना रहे हैं। अनुसूचित समाज के अनेक “आप” पार्षद अपने समाज के लोगों के जीवन में परिवर्तन की आस की बहुत उम्मीद लेकर पार्टी से जुड़े थे पर आज वह निराश हताश हैं।

–

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button