उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

आतिशी द्वारा जेल गये नेताओं की समस्याओं की तुलना भगत सिंह पर हुए अत्याचारों से करना उनके त्याग बलिदान का अपमान करना है : वीरेन्द्र सचदेवा

 

जेल मे बंद केजरीवाल के लिए जन संवेदना एकत्र कनई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की शराब घोटाले के अभियुक्त मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं जो उनकी अपनी सरकार की जेल है और यदि उनको कोई तकलीफ हो रही है तो इसकी जिम्मेदारी स्वंय उनकी सरकार की है।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि हमारी जानकारी अनुसार जेल में दो डाक्टर मुख्य मंत्री केजरीवाल के स्वास्थ्य की नियमित देखभाल कर रहे हैं और न्यायलय के आदेशानुसार उनको जेल में रिकार्ड रख कर घर से आई डाइट के अंडे, पूरी, सब्जी, हलवा एवं आम खाने को दिये जाते रहे हैं।

सचदेवा ने कहा है कि क्योंकि यह डाइट किसी भी डायबीटीज के मरीज के लिए अनुचित है और वह ई.डी. विभाग के कैदी हैं इसलिए जेल प्रशासन ने सम्भवतः ई.डी. प्रशासन के माध्यम से न्यायलय तक जानकारी पहुँचाई।

श वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की जेल मे बंद केजरीवाल के लिए जन संवेदना एकत्र करने के लिए आम आदमी पार्टी चला रही है जेल में मुख्य मंत्री को दवाएं ना मिलने का नौटंकी अभियान।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की आम आदमी पार्टी नेता शर्मनाक रूप से बार बार अरविंद केजरीवाल की तुलना महान स्वतंत्रता सेनानियों से करके देशवासियों का दिल दुखाते हैं।

आतिशी को समझना होगा की श्रद्धेय भगत सिंह जी देश की आज़ादी के लिए जेल गए थे और मुख्य मंत्री केजरीवाल भ्रष्टाचार में जेल गए हैं।

आतिशी द्वारा आज फिर अपने जेल गये नेताओं की समस्याओं की तुलना श्रद्धेय भगत सिंह पर हुए अत्याचारों से करना उनके त्याग बलिदान का अपमान करना है।

–,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button