उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पूर्वोत्तर रेलवे के नये प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबन्धक अनूप कुमार सतपथी ने वाणिज्य, संरक्षा एवं परिचालन विभाग से संबंधी समीक्षा बैठक की

  • लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे के नये प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबन्धक अनूप कुमार सतपथी ने पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय सभागार में वाणिज्य, संरक्षा एवं परिचालन विभाग से संबंधी समीक्षा बैठक की।

बैठक के आरम्भ में पावर प्वाइंट के माध्यम से परिचालन, संरक्षा एवं वाणिज्य विभाग द्वारा प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबन्धक अनूप कुमार सतपथी को मण्डल की कार्य प्रणाली से अवगत कराया गया।


इस अवसर पर प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबन्धक ने सभी रेल उपभोक्ताओं को उन्नत परिचालनिक सुविधाओं को उपलब्ध कराना एवं रेल खण्डों पर संरक्षा निर्देशोे के अनुरूप माल यातायात एवं यात्री परिवहन ट्रेनो के सुरक्षित एवं संरक्षित परिचालन किये जाने तथा निरीक्षण के दौरान रेल संरक्षा से संबंद्ध कार्यरत सभी रेल कर्मचारियों की वृहद स्तर पर काउंसिलिंग किये जाने हेतु निर्देशित किया।


इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक, वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक, वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक/सा., वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक/कोचिंग, मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक एवं स्टेशन निदेशक/लखनऊ जं. आदि अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button