डा. प्रवीण शर्मा सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए
जेल में रहकर भी अरविंद केजरीवाल भ्रम फैला रहे हैं : वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा की उपस्थिति में कांग्रेस के प्रमुख नेता और 2017 ती एम.सी.डी. का प्रमुख चेहरा रहे जय किशन शर्मा के बेटे डॉ. प्रवीण शर्मा एवं खुखराइन बिरादरी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिक आनंद ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ एक पत्रकार सम्मेलन में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

दिल्ली की पूर्व महापौर आरती मेहरा, वरिष्ठ नेता राजीव बब्बर एवं विजय सोलंकी भी प्रवक्ता अजय सहरावत द्वारा संचालित पत्रकार सम्मेलन में उपस्थित थीं।
प्रदेश कार्यालय में भारत भूषण चडोक, रोहित काथूरिया, प्रिंस सहरावत, कमल कपूर, संजय अनेजा, सौरभ ढल, नम्मी नामाधारी, अमित पाहुजा, पंडित रघुवीर शर्मा, अशोक मारवा सहित अन्य पश्चिम दिल्ली के कांग्रेस पदाधिकारी अपने 200 से अधिक समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए।
इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली के अंदर कई लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ जुड़ना चाहते हैं और लोगों का भाजपा के प्रति लगाव देखकर कह सकते हैं कि भाजपा को दिल्ली की सभी सातों सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए दिल्लीवासी पहले से ही अपना मन बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि जय किशन शर्मा के बेटे दिल्ली की राजनीति में कोई साधारण नाम नहीं हैं, उनके परिवार का बड़ा समाजिक अस्तित्व है और उनका एवं अन्य सभी साथियों का भाजपा परिवार में स्वागत है।


