रामलला विराजमान, इस बार की रामनवमी होगी खास – दिल्ली भाजपा प्रभारी
दिल्लीवासियों का कमल पर वोट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार पर होगी चोट : धनखड़

नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रदेश प्रभारी औमप्रकाश धनखड़ ने सोमवार को पश्चिमी दिल्ली और दक्षिण दिल्ली में लोकसभा क्षेत्र की विस्तृत और चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक ली और कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए। धनखड़ ने कहा की देश की पुकार भाजपा 400 पार फिर से मोदी सरकार।इसमें दिल्ली की रहेगी शत प्रतिशत भागीदारी। उन्होंने कहा कि दिल्लीवासियों की कमल पर दी गई वोट दिल्ली की भ्रष्टाचार में लिप्त केजरीवाल सरकार को चोट देगी।

प्रदेश प्रभारी धनखड़ ने कहा कि देश में तुष्टिकरण की राजनीति का अंत हो रहा है। भ्रष्ट राजनीति का अंत हो रहा है, परिवारवाद की राजनीति का अंत हो रहा है। यह देश के विकास की राजनीति का युग है। मोदी जी ने पिछले दस वर्षो में यह काम करके दिखाया है। हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाया है। कश्मीर से धारा 370 खत्म की, द्वारका एक्सप्रेस वे जैसे रोड दिल्ली की मिले, रिकॉर्ड ढांचागत विकास हुआ। महिला उत्थान के अनेक कार्य हुए। देश की सीमाओं को मजबूत किया। रामलला। भव्य मंदिर में विराजमान हुए। मोदी जी ने शिक्षा, स्वास्थ्य पर फोकस किया। आयुष्मान योजना के तहत गरीब व्यक्ति को अब महंगे ईलाज की चिंता नहीं रही।
दिल्ली प्रभारी ने कहा कि दिल्ली की जनता भ्रष्टाचारियों को सहन करने के मूड में नहीं है। पीएम मोदी देश को आगे बढ़ा रहे है, दिल्ली और देश का मान सम्मान बढ़ाने में लगे हुए है दूसरी ओर आम आदमी पार्टी देश की राजधानी दिल्ली में कुछ शराब कारोबारियों के साथ मिलकर घोटाले करने में लगी रही।
आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार को खत्म करने ऐलान कर दिल्ली के लोगों से वोट लिया था। आज आम आदमी पार्टी कांग्रेस के साथ खड़ी है। दिल्ली की जनता सब समझ चुकी है । आम आदमी पार्टी की आधी सरकार भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल में बंद है। इनके मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री,मंत्री कह रहे हैं हम कुर्सी नहीं छोड़ेंगे, जेल से ही सरकार चलाएंगे।
धनखड़ ने कहा कि आम आदमी पार्टी लोकतान्त्रिक मूल्यों को भी भूल गई है। दिल्ली की समझदार जनता ने लोकसभा चुनाव में फिर से सभी सातों सीटों पर कमल खिलाने का मन बना लिया है। और आगे आने वाले विधान सभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर करने का मन अभी से बना लिया है।
🌱
आगामी लोकसभा चुनाव मे भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयश्री दिलाने का आह्वान करते हुए धनखड़ ने कहा कि देशभर में राजनीतिक माहौल भाजपा के पक्ष में है। इसलिए सभी मान रहे हैं, कह रहे हैं, इस बार भाजपा 400 पार और फिर से मोदी सरकार। उन्होंने कहा की इस बार की रामनवमी खास होगी क्योंकि रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हैं।
–


