उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

बैसाखी पर नाका गुरुद्वारे लखनऊ में प्रबंधक कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी व नीरज सिंह ने की शिरकत

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ नेता नीरज सिंह ने प्रातःमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  की गरिमामयी उपस्थिति में खुशहाली और समृद्धि के पर्व बैसाखी पर नाका गुरुद्वारे लखनऊ में प्रबंधक कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सभी को बैसाखी की शुभकामनाएं दी।

कृषि मंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख,महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ,राजेन्द्र सिंह बग्गा, परविंदर सिंह , लखविंदर पाल, सतपाल सिंह मीत एवम गुरुद्वारा कमेटी के अन्य सम्मानित जन उपस्थित रहे।

नीरज सिंह ने लखनऊ लोकसभा चुनाव के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों और बैठकों में भी हिस्सा लिया।
कार्यक्रमों में उपस्थित आमजन से लखनऊ लोकसभा प्रत्याशी राजनाथ सिंह जी द्वारा लखनऊ के विकास के लिए कराए गए 50 हजार करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की जानकारी दी। लखनऊ में युवाओं को रोजगार के लिए निरंतर आयोजित किए जाने वाले कौशल महोत्सव और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए ओपन जिमो की स्थापना और स्वास्थ्य मेले के आयोजनों से आमजन की जरूरतों और हितों के लिए किया जा रहे हैं कार्यों का भी जिक्र किया।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग में बताया कि नीरज सिंह प्रातः जयसवाल समाज द्वारा जायसवाल कोठी उदयगंज में, राम-राम बैंक चौराहे के निकट केसरिया भवन में आयोजित महिला संवाद समारोह में लखनऊ व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा द्वारा रामनगर एलडीए कॉलोनी ऐशबाग में आयोजित व्यापारी बैठक में, झूलेलाल वाटिका में आयोजित भगवान श्री चित्रगुप्त होली मिलन उत्सव में, राजेंद्र नगर में आयोजित स्नेह मिलन समारोह में, होटल होम इन आलमबाग में सिख समाज और व्यापारी स्नेह मिलन और सभी से लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान की अपील की और भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। बैसाखी के पावन पर्व के अवसर पर याहियागंज गुरुद्वारे में आयोजित गुरमत समागम कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और गुरुद्वारे में माथा टेका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button