उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन ‘बाबूजी’ की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

लखनऊ : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवम मध्य प्रदेश, बिहार के पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन ‘बाबूजी’ की जयंती पर लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, महापौर सुषमा खर्कवाल, उत्तर विधानसभा विधायक डॉ नीरज बोरा, एमएलसी मुकेश शर्मा ने प्रातः हजरतगंज स्थित प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करके नमन किया।

स्व.टंडन बाबूजी के सुपुत्र अमित टंडन और सुबोध टंडन द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्वाह्न भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक नोएडा पंकज सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, वरिष्ठ नेता नीरज सिंह, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित कर पार्टी में बाबूजी के योगदान को स्मरण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button