उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

प्रदेश में राष्ट्रीय दलों तथा राज्यीय दलों को आकाशवाणी व दूरदर्शन पर चुनाव प्रसारण हेतु लॉटरी पद्धति से स्लॉट आवंटित

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी  नवदीप रिणवा की अध्यक्षता में मंगलवार को आकाशवाणी एवं दूरदर्शन में प्रचार-प्रसार के लिए आवंटित समय प्रदेश में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दलों से प्राप्त तथा राज्यीय दलों को आवंटित समय में रिकार्डिंग एवं प्रसारण तिथि का निर्धारण लॉटरी पद्धति से करने के लिए सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निर्वाचन कार्यालय में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में आकाशवाणी व दूरदर्शन पर चुनाव प्रसारण हेतु समय निर्धारित करने के लिए मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व राज्यीय दलों के प्रतिनिधियों तथा आकाशवाणी व दूरदर्शन के अधिकारियों की उपस्थिति में लॉटरी निकाली गयी।

निकाली गयी लाटरी के अनुसार दूरदर्शन में प्रसारण हेतु सपा को कुल 53 मिनट, अपना दल (एस) को कुल 27 मिनट, कांग्रेस को कुल 10 मिनट, भाजपा को कुल 30 मिनट तथा बसपा को कुल 10 मिनट का आवंटन 5-5 मिनट के स्लॉट के लिए किया गया है। इसी प्रकार आकाशवाणी में प्रसारण हेतु अपना दल (एस) को कुल 27 मिनट, सपा को कुल 53 मिनट, कांग्रेस को कुल 10 मिनट, भाजपा को कुल 25 मिनट तथा बसपा को कुल 10 मिनट का आवंटन 5-5 मिनट के स्लॉट के लिए किया गया है।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के संदर्भ में आकाशवाणी एवं दूरदर्शन पर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के चुनाव प्रसारण करने हेतु समय आवंटित किये गये हैं, जिसके अंतर्गत सभी दलों द्वारा उत्तर प्रदेश में प्रचार करने हेतु दूरदर्शन एवं आकाशवाणी में अपना समय उपलब्ध कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button